Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस में 70 वर्षीय व्यक्ति को अपनी पोती से कथित दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता करीब दो महीने की गर्भवती है और आरोपी पिछले तीन महीनों से उसके साथ कथित तौर पर यौन शोषण कर रहा था। शनिवार को पीड़िता ने पड़ोसियों से तेज पेट दर्द की शिकायत की। उन्होंने उसके मजदूर पिता को सूचना दी। पिता उसे निजी क्लिनिक ले गए, जहां जांच में गर्भावस्था का पता चला। इसके बाद लड़की ने पिता को कथित दुष्कर्म की जानकारी दी।
मामा के घर से लौटने के बाद घटना
पुलिस के अनुसार, लड़की की मां की छह साल पहले मौत हो चुकी है। वह कुछ समय से मामा के घर रह रही थी और करीब चार महीने पहले वापस लौटी थी। शिकायत में उसने बताया कि लौटने के कुछ दिन बाद दादा ने घर के अन्य सदस्यों की गैरमौजूदगी में पहली बार उसके साथ कथित दुष्कर्म किया। विरोध के बावजूद वह बाद में भी उसका यौन शोषण करता रहा। शनिवार को पिता के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का विस्तृत मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
ये भी पढ़े: रवि किशन के मीम्स पर बेटी रिव्वा बोलीं- ‘हम रोज शेयर कर हंसते हैं’, नेपोटिज्म पर भी दिया जवाब

