Thursday, Oct 15

होम = Breaking = हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की थी साजिश? अमेरिका में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की थी साजिश? अमेरिका में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

by | Oct 15, 2026 | Breaking

America Hindu temple attack plot: अमेरिका में एक हिंदू मंदिर पर गोलीबारी की साजिश नाकाम होने का मामला सामने आया है। इलिनॉय के पैलेटाइन इलाके में पुलिस ने 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध की बंदूक जाम हो गई थी, जिससे वह गोली नहीं चला सका। पुलिस ने उस पर आतंकवादी धमकी देने और अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप लगाए हैं।

ऑरोरा के हिंदू मंदिर को निशाना बनाने का शक

जांचकर्ताओं को संदेह है कि आरोपी इलिनॉय के ऑरोरा स्थित एक बड़े हिंदू मंदिर पर हमले की योजना बना रहा था। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसका निशाना कौन-सा मंदिर था। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी किसी एक मंदिर को निशाना बनाना चाहता था या अन्य मंदिरों पर हमले की भी योजना बना रहा था।

सहकर्मियों को डिजिटल संदेशों से मिली हमले की भनक

आरोपी टैको बेल में कैशियर के तौर पर काम करता था। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, उसके सहकर्मियों को उसकी डिजिटल बातचीत और संदेशों से संभावित हमले की जानकारी मिली थी। इन संदेशों में कथित तौर पर सामूहिक गोलीबारी की योजना से जुड़ा एक दस्तावेज और कुछ उपकरणों की तस्वीरें भी शामिल थीं।

भारतीयों को मारने की इच्छा जताने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने सहकर्मियों के सामने खुद को श्वेत वर्चस्ववादी बताया था और भारतीय लोगों को मारने की इच्छा जाहिर की थी। पुलिस का दावा है कि रविवार को उसने सहकर्मियों से यह भी कहा था कि वह दिन खास होने वाला है। जांचकर्ता अब उसके बयानों और डिजिटल संदेशों के आधार पर कथित हमले की योजना से जुड़ी कड़ियों का पता लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में ट्रैक से उतरी पैसेंजर ट्रेन, हादसे में कम से कम 5 यात्रियों की मौत व कई घायल; राहत-बचाव जारी

बंगाल