Breaking

होर्मुज स्ट्रेट में पनामा के जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमला, 11 भारतीय नाविक घायल

Hormuz Strait Ship Attack: ओमान के तट के पास मंगलवार को पनामा के झंडे वाले कामर्शियल जहाज MT On Peace पर प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। घटना उस समय हुई, जब जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था। विदेश मंत्रालय के अनुसार, हमले में 12 क्रू मेंबर घायल हुए हैं, जिनमें 11 भारतीय नाविक हैं।

खासाब में घायल नाविकों का इलाज

घायलों को ओमान के अधिकारियों की सहायता से जहाज से सुरक्षित बाहर निकाला गया और खासाब में उनका इलाज चल रहा है। जहाज पर कुल 19 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 17 भारतीय नागरिक हैं। भारत ने हमले की निंदा करते हुए राहत और बचाव में सहयोग के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार जताया। विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों को चिंता का विषय बताया और शांति व स्थिरता के लिए इन्हें तत्काल रोकने की अपील की। मंत्रालय ने कहा कि कमर्शियल जहाजों, नाविकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाना बंद होना चाहिए तथा अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से आवाजाही और व्यापार जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

अक्टूबर में कई टैंकर निशाने पर

MT On Peace पर हमला ऐसे समय हुआ है, जब होर्मुज स्ट्रेट और आसपास के समुद्री क्षेत्र में व्यावसायिक जहाजों पर हमले बढ़े हैं। रॉयटर्स की 5 अक्टूबर की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर के पहले सप्ताह में कम से कम सात टैंकरों पर हमले हुए। इनमें कुवैत के झंडे वाला MT Kazimah III और लाइबेरिया का Lipsi भी शामिल हैं।

भारतीय नाविक पहले भी हुए प्रभावित

जुलाई में ईरानी क्रूज मिसाइलों ने UAE से जुड़े MT Mombasa और MT Al Bahiyah को निशाना बनाया था। दोनों ओमान के क्षेत्रीय जल से होते हुए स्ट्रेट पार कर रहे थे। रॉयटर्स के अनुसार, घटना में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत और 10 घायल हुए थे। होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया की करीब पांचवीं तेल और LNG आपूर्ति गुजरती है। यहां व्यवधान से तेल कीमतों, शिपिंग लागत और ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ता है।

ये भी पढ़े: सागर के जंगलों में 100 साल बाद फिर गूंजेगी चीतों की दहाड़, वीरांगना दुर्गावती रिजर्व में होगी नई शुरुआत


Tanisha Verma

Recent Posts

ब्लैक मैजिक और नजर दोष से बचाव के उपाय, आचार्य लव भूषण ने बताए ये ज्योतिषीय तरीके

Black Magic Remedies: देश के चर्चित ज्योतिषाचार्य आचार्य लव भूषण के अनुसार, जीवन में सफलता,…

4 hours ago

स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान, हरमनप्रीत के बाद संभाली कमान

Smriti Mandhana Captain: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को नया फुलटाइम कप्तान मिल गया है। BCCI…

5 hours ago

पंजाब CM भगवंत मान के OSD राजबीर घुम्मन के ठिकानों पर CBI रेड

Rajbir Ghumman CBI Raid: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के…

5 hours ago

SIR प्रदर्शन के बीच हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका, आकाशवाणी भवन के बाहर विपक्ष का हंगामा

Rahul Gandhi SIR Protest: SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसद…

5 hours ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे पद

Air Marshal Ashutosh Dixit: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का 29वां प्रमुख नियुक्त…

6 hours ago

कैंची धाम जाने से पहले कराना होगा रजिस्ट्रेशन, बढ़ती भीड़ को लेकर प्रशासन ने बनाई नई व्यवस्था

Kainchi Dham: उत्तराखंड के कैंची धाम में पिछले वीकेंड 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के…

6 hours ago