उत्तराखंड

पत्नी दूसरे युवक के साथ भागकर हरिद्वार पहुंची, पीछे आया पति टावर पर चढ़ा, बोला- उसे बुलाओ

Haridwar Mobile Tower Incident: उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित शिवालिक नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की। हालांकि, युवक टावर से उतरने को तैयार नहीं है। उसकी मांग है कि पहले उसकी पत्नी को मौके पर बुलाया जाए, तभी वह नीचे उतरेगा।

पत्नी की तलाश में हरिद्वार पहुंचा युवक

जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी पत्नी के दूसरे युवक के साथ चले जाने से परेशान है। उसे पता चला था कि उसकी पत्नी उत्तर प्रदेश के किसी अन्य युवक के साथ हरिद्वार आ गई है। इसके बाद वह भी पत्नी की तलाश में हरिद्वार पहुंच गया। बताया जा रहा है कि पत्नी के इस कदम से आहत युवक ने शिवालिक नगर में मोबाइल टावर पर चढ़ने का फैसला किया। उसके इस कदम को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक ने साफ कह दिया कि जब तक उसकी पत्नी वहां नहीं आएगी, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा।

पुलिस और प्रशासन युवक को समझाने में जुटे

घटना की सूचना मिलने पर रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवक से बातचीत कर उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार युवक को समझाने में जुटे हैं, ताकि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। फिलहाल युवक टावर पर ही मौजूद है और उसे नीचे लाने के प्रयास जारी हैं। इस घटना के बाद शिवालिक नगर में लोगों के बीच हलचल बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद करने के फैसले पर अभिजीत दिपके की प्रतिक्रिया, बोले- ‘पूरा देश बनेगा जंतर-मंतर’

Lavanya Dayal

Recent Posts

बदलते मौसम में पान के पत्ते आएंगे काम, दादी-नानी के ये 4 नुस्खे जान लें

Betel Leaf Home Remedies: भारत में पान के शौकीनों की कमी नहीं है। बनारसी पान…

3 hours ago

दिल्ली में CEC के खिलाफ डीके शिवकुमार की हुंकार, बेंगलुरु में SIR विरोध पर 100 लोग हिरासत में

Bengaluru SIR Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और अन्य…

4 hours ago

24 घंटे में बदल सकती है किस्मत? आचार्य लवभूषण जी ने बताए खास उपाय

Astrology Remedies: जीवन में कभी काम अटक जाते हैं, कभी कारोबार में ग्राहक नहीं मिलते…

4 hours ago

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश? TMC का दावा- युवती ने खींची साड़ी, चाकू लेकर पहुंची

Mamata Banerjee Attack Attempt: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता…

4 hours ago

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 5 लोगों के डूबने की आशंका

Hajipur Boat Accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा…

4 hours ago

‘कपड़े गायब कर देते हैं, बॉडी का शेप बदल देते हैं’, AI डीपफेक पर छलका दृश्यम 3 एक्ट्रेस श्रिया सरन का दर्द

Shriya Saran AI Deepfake: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल फिल्मी सितारों के लिए परेशानी…

4 hours ago