होम = Breaking = इमरान खान को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजने का आदेश, 48 घंटे में शिफा इंटरनेशनल में होंगे भर्ती

इमरान खान को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजने का आदेश, 48 घंटे में शिफा इंटरनेशनल में होंगे भर्ती

Imran Khan Health: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को जेल में तीन साल से अधिक समय से बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तत्काल इलाज के लिए इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल भेजने का आदेश दिया। सरकार की आपत्ति खारिज करते हुए कोर्ट ने 48 घंटे में उन्हें अस्पताल पहुंचाने और 16 सितंबर तक वहां रखने को कहा।

मेडिकल बोर्ड करेगा जांच

कोर्ट ने इमरान की सेहत की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड बनाने का निर्देश दिया है। इसमें उनके निजी डॉक्टर और बहन डॉ. अलीमा खान भी शामिल होंगी। उनके करीबी सहयोगी जुल्फिकार अली बुखारी ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम पहले उठना चाहिए था, क्योंकि उनकी आंख और सामान्य स्वास्थ्य काफी बिगड़ चुका है।

आंखों और स्वास्थ्य को लेकर चिंता

अदियाला जेल अधिकारियों ने सोमवार को दावा किया था कि 73 वर्षीय इमरान की आंखों की रोशनी इलाज के बाद लगभग सामान्य हो गई है। हालांकि, PTI और परिवार ने इस दावे पर सवाल उठाए। छह महीने पहले उनके वकील ने दाहिनी आंख की करीब 85% दृष्टि खोने की बात कही थी। मेडिकल रिकॉर्ड में रक्तचाप में उतार-चढ़ाव, दिल की धड़कन और अत्यधिक मानसिक तनाव सामने आया। हालिया BP 140/80 और नाड़ी 54 bpm थी, जबकि फरवरी में BP 120/80 था। पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने रिपोर्ट साझा कर स्थिति को चिंताजनक बताया और कहा कि अगले तीन महीने अहम होंगे।

ये भी पढ़े: चढ़ावा चोरी केस की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं