INDIA Alliance SIR Protest: इंडिया (INDIA) ब्लॉक के सांसदों ने मंगलवार को सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ निकाला। संसद से चुनाव आयोग की ओर बढ़ रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसद सड़क पर ही बैठ गए। विपक्षी दल SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
मार्च में शामिल नहीं हुई AAP और DMK
विपक्षी सांसद और इंडिया ब्लॉक के कई नेता ‘सेव डेमोक्रेसी’ का बैनर लेकर मार्च में पहुंचे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए संसद मार्ग, जंतर-मंतर और चुनाव आयोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नई संसद से चुनाव आयोग तक निकाले जा रहे इस मार्च में इंडिया ब्लॉक की कुछ पार्टियां शामिल हैं। इस मार्च से आम आदमी पार्टी (AAP) और डीएमके ने दूरी बनाई हुई है।
पिछले साल भी विपक्षी सांसदों ने निकाला था मार्च
इससे पहले भी चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च निकाल चुका है। 11 अगस्त 2025 को विपक्षी दलों ने संसद भवन से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च किया था। इस प्रदर्शन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और शरद पवार समेत 25 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए थे। उस दौरान भी विपक्षी नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

