खेल

T20 World Cup Final: टी20 में तीसरी बार विश्व चैंपियन बना भारत, कीवी को 96 रनों से दी मात

T20 World Cup Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 विश्वकप अपने नाम किया है। इससे साथ ही भारत घर में जीतने वाला पहला देश बन गया है। अहमदाबाद में मैच जीतने के साथ ही भारत ने इतिहास लिखते हुए कई इबारतें अपने नाम कर ली हैं। भारत टी20 विश्वकप की ट्रॉफी को डिफेंड कर रहा था। 2024 के टी20 विश्वकप में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने यह ट्रॉफी अपने नाम की थी।

फाइनल को लेकर साझा किए विचार

पूर्व क्रिकेटरों ने भी फाइनल को लेकर अपने विचार साझा किए। भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा, "टीम को चैंपियंस की तरह खेलना होगा और मानसिक रूप से पूरी तैयारी करनी होगी।" वहीं, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि टीम इंडिया में इस मैच के लिए फायर पावर कम नजर आ रही है।

मैच में संभावित प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन।

मैच के दौरान क्लोजिंग सेरेमनी का आनंद भी लिया जा रहा है, जिसमें इंटरनेशनल पॉप स्टार रिकी मार्टिन के साथ सुखवीर सिंह और फाल्गुनी पाठक ने परफॉर्म किया। स्टेडियम और टीवी स्क्रीन के माध्यम से देशभर के दर्शक इस फाइनल के रोमांचक पल देख रहे हैं।

अबकी चुनौती: भारत की बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी का सामना करना भारतीय टीम के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। कप्तान हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव की शुरूआती साझेदारी मैच का रुख बदल सकती है। वहीं जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी की भी नजरें रहेंगी, जो विरोधी टीम को परेशान कर सकती हैं।

इस फाइनल में केवल जीत ही नहीं बल्कि देशभर के क्रिकेट प्रेमियों का गर्व भी दांव पर है। अहमदाबाद स्टेडियम में हर पल रोमांच और उत्साह की लहर देखी जा रही है, और अब सबकी निगाहें भारतीय बल्लेबाजों और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर टिक गई हैं।

ये भी पढ़ें: जबलपुर में 700 घरों पर बुलडोजर कार्रवाई! मदन महल पहाड़ी पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago