Thursday, Aug 27

होम = News Featured = नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए भारत ने भेजी राहत सामग्री, भीषण बाढ़ में अब तक हो चुकी है 157 लोगों की मौत

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए भारत ने भेजी राहत सामग्री, भीषण बाढ़ में अब तक हो चुकी है 157 लोगों की मौत

Nepal Flood: नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव का काम तेज है। इस मुश्किल घड़ी में भारत ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए राहत सामग्री भेजी, जिसे अब नेपाल को सौंप दिया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार देर रात इसकी जानकारी दी।

भारत ने 10 टन मानवीय सहायता भेजी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार देर रात बताया कि भारत की ओर से भेजी गई 10 टन मानवीय सहायता नेपाल को सौंप दी गई है। भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने यह राहत सामग्री नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री खड़क राज पौडेल को सौंपी। भारत की ओर से कहा गया कि यह मदद विनाशकारी बाढ़ के बाद चलाए जा रहे राहत कार्यों में सहयोग करेगी।

बाढ़ में 157 लोगों की मौत

रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की। गौरतलब है कि नेपाल में भीषण बाढ़ के चलते अब तक कम से कम 157 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सुरक्षा बलों के जवानों और विदेशी पर्यटकों समेत बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।