Shreyas Iyer on India Defeat: वेस्टइंडीज ने चौथे टी-20 मुकाबले में भारत को 24 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर दी है। इस हार के बाद सीरीज का फैसला अब आखिरी मुकाबले में होगा, जो 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। ऐसे में दोनों टीमों के बीच निर्णायक मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
गेंदबाजों की रणनीति पर क्या बोले श्रेयस अय्यर?
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार के बाद गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निराशा जताई। उन्होंने माना कि टीम सही लाइन-लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर सकी और रणनीति को मैदान पर लागू करने में चूक हुई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बनाए। कप्तान शाई होप ने 50 गेंदों पर नाबाद 102 रन की शतकीय पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
बल्लेबाजों ने दिखाई ताकत, लेकिन गेंदबाजी पड़ी भारी
248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 19.3 ओवर में 223 रन पर सिमट गई। संजू सैमसन ने 23 गेंदों पर 56 रन की तेज पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 43 और नीतिश रेड्डी ने 41 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन की तारीफ की, लेकिन माना कि गेंदबाजी की रणनीति पर अमल नहीं कर पाने से मैच भारत के हाथ से निकल गया।
श्रेयस ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की तारीफ की
श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने फील्डिंग का समझदारी से इस्तेमाल किया और अपनी रणनीति को अच्छी तरह लागू किया। उन्होंने बताया कि मैच आगे बढ़ने के साथ पिच पर गेंद रुककर आने लगी थी और अतिरिक्त उछाल भी मिल रहा था। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने इन परिस्थितियों को समझते हुए खासकर मध्य ओवरों में इसका फायदा उठाया।
ये भी पढ़ें: वेस्ट इंडीज के खिलाफ हैदराबाद में भारत का चौथा T20I आज, इस स्टेडियम में भारत को नही मिली एक भी हार

