Thursday, Oct 08

होम = Cover Story Big = 94वें वायु सेना दिवस पर एयर चीफ मार्शल का संदेश, बोले- हम सतर्क, हर चुनौती से निपटने को तैयार

94वें वायु सेना दिवस पर एयर चीफ मार्शल का संदेश, बोले- हम सतर्क, हर चुनौती से निपटने को तैयार

by | Oct 8, 2026 | Cover Story Big, देश

Indian Air Force Day: भारतीय वायु सेना आज यानी गुरुवार को अपना 94वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर खास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने वायु सेना की तैयारियों, चुनौतियों और बदलते सुरक्षा हालात पर बात की। इस मौके पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने वायु सेना को बधाई दी।

बदलते हालात के बीच वायुसेना की बढ़ी जिम्मेदारी

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है, जिससे अनिश्चितता और जटिल भू-राजनीतिक चुनौतियां सामने आ रही हैं। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में नए संघर्ष उभर रहे हैं और सुरक्षा का माहौल लगातार बदल रहा है। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों के बीच भारतीय वायुसेना ने खुद को एक सक्षम और असाधारण नेटवर्क-केंद्रित बल के रूप में विकसित किया है। बदलते युद्ध के तौर-तरीकों और सुरक्षा जरूरतों के बीच वायुसेना अपनी क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रही है।

ऑपरेशनल तैयारी ही असली ताकत

एपी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय हितों की रक्षा में वायु शक्ति की अहम भूमिका है। भारतीय वायु सेना किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हमेशा सतर्क और तैयार है। उन्होंने कहा कि वायुसेना की असली ताकत आधुनिक हथियारों से ज्यादा उसकी ऑपरेशनल तैयारी और जरूरत पड़ने पर तेजी से कार्रवाई करने की क्षमता में है।

ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखी वायुसेना की ताकत

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि भारतीय वायु सेना पूरी तरह सतर्क है और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान के दौरान वायुसेना ने अपनी ऑपरेशनल क्षमता और तेजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वायुसेना तेजी और भरोसे के साथ कार्रवाई करने में सक्षम है।

ये भी पढ़ें: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे पद