Others

सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए अलर्ट, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की अपील

Indian Embassy Saudi Arabia Advisory: यमन के हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों के बीच सऊदी अरब में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास ने सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। रियाद स्थित दूतावास ने भारतीयों से स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील की है। यह सलाह ऐसे समय आई है, जब सऊदी अरब को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमलों की खबरें सामने आ रही हैं।

सुरक्षित जगह पर शरण लेने की सलाह

भारतीय दूतावास ने नागरिकों से शांत रहने और खतरा टलने तक किसी नजदीकी इमारत में सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की अपील की है। दूतावास के मुताबिक, घर के अंदर रहने वाले लोग खिड़कियों से दूर किसी अंदरूनी कमरे में रहें, जबकि बाहर मौजूद लोग पास की इमारत या मजबूत दीवार के पीछे सुरक्षित जगह तलाशें। साथ ही, लोगों को संवेदनशील और खतरनाक क्षेत्रों की तस्वीरें लेने से बचने की सलाह दी गई है।

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें कॉल

भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी में कहा है कि मक्का, मदीना, रियाद और पूर्वी प्रांत में आपात स्थिति होने पर 911 पर कॉल करें, जबकि सऊदी अरब के अन्य क्षेत्रों में 998 पर संपर्क किया जा सकता है। भारतीय नागरिकों से आधिकारिक माध्यमों से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। वाहन चलाते समय चेतावनी मिलने पर लोगों को पुलों और ऊंची इमारतों से दूर सुरक्षित स्थान पर गाड़ी रोकने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए जारी की नई एडवाइजरी; नागरिकों को दी गई जल्द छोड़ने की सलाह

Sunil Gupta

Recent Posts

पाकिस्तान में 200 साल पुराने रामलीला मंदिर को तोड़ने की कोशिश, विरोध के बाद सील

Pakistan Ram Leela Temple: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में करीब 200 साल पुराने रामलीला…

1 hour ago

दीमक से बचाना है महंगा फर्नीचर? जानें 5 बेहतर लकड़ियां

Best Termite Resistant Wood: घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग बेड, सोफा, अलमारी और…

2 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वालों को उन्हीं की भाषा में मिलेगा जवाब, बोले एकनाथ शिंदे

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर…

2 hours ago

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से मचा हड़कंप, अभिनेता सुरक्षित; पुलिस की 12 टीमें जांच में जुटीं

Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर फायरिंग की एक बड़ी खबर…

4 hours ago

सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत याचिका की सुनवाई में देरी, CJP ने लगाया पुलिस पर आरोप

CJP Leaders Bail Delay: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका…

4 hours ago

‘2029 छोड़िए, 2034 में भी सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस’, राहुल गांधी पर चिराग पासवान का हमला

Chirag Paswan on Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर…

4 hours ago