Thursday, Oct 08

होम = Cover Story Featured = लैंडिंग से पहले इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, फ्लाइट का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; 110 यात्री थे सवार

लैंडिंग से पहले इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, फ्लाइट का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; 110 यात्री थे सवार

by | Oct 8, 2026 | Cover Story Featured

Indigo Flight Lightning Strike: पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट में बुधवार को लैंडिंग से ठीक पहले बिजली गिरने की घटना सामने आई। विमान चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने की तैयारी में था, तभी अचानक वह बिजली की चपेट में आ गया। इससे विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद यात्रियों में कुछ देर के लिए चिंता का माहौल बन गया। हालांकि, पायलटों ने स्थिति को संभालते हुए विमान को सुरक्षित तरीके से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार लिया। फ्लाइट में 104 यात्री और 6 क्रू मेंबर समेत कुल 110 लोग सवार थे। राहत की बात रही कि घटना में किसी को चोट नहीं आई।

लैंडिंग से पहले फ्लाइट पर गिरी बिजली, 110 लोग थे सवार

इंडिगो की फ्लाइट 6E925 पटना से लखनऊ आ रही थी। बुधवार को चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग से कुछ समय पहले विमान बिजली की चपेट में आ गया। उस वक्त विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने की प्रक्रिया में था। बिजली गिरने के बावजूद पायलटों ने स्थिति को संभालते हुए विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। फ्लाइट में 104 यात्री और 6 क्रू मेंबर समेत कुल 110 लोग सवार थे। राहत की बात रही कि इस घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई।

तय समय से पहले लखनऊ पहुंचा विमान

इंडिगो की फ्लाइट 6E925 बुधवार को अपने निर्धारित समय से करीब 8 मिनट पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी। विमान की लैंडिंग का तय समय शाम 4:12 बजे था, लेकिन यह करीब 4:04 बजे ही सुरक्षित रूप से रनवे पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो फ्लाइट पोल से टकराई, मचा हड़कंप

टिश्यू पेपर पर ‘BOMB’ का मैसेज, अहमदाबाद में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग