Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज इलाके में शुक्रवार रात एक 30 वर्षीय डांस टीचर ने आर्थिक दबाव के चलते यमुना में छलांग लगा दी। PTI के मुताबिक, भोलाघाट के पास करीब रात 8:30 बजे हुई घटना में युवक की जान बाल-बाल बची।
पुलिस के अनुसार, युवक ओखला का रहने वाला है और पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता है। वह डांस सिखाने के साथ बागवानी का काम भी करता है। पूछताछ में उसने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उसकी आमदनी घट गई थी, जिसके कारण iPhone की मासिक किस्तें चुकाना मुश्किल हो गया था। आर्थिक दबाव ने उसे काफी तनाव में डाल दिया था।
पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया
गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को युवक के नदी में कूदने की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर फ्लड विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद नाव के साथ रेस्क्यू टीम पहुंची। युवक को नदी में तलाश कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग की और पत्नी व साले को थाने बुलाकर उसे घर भेज दिया।
महाराष्ट्र में मोबाइल विवाद में परिवार की मौत
इसी बीच महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में मोबाइल को लेकर विवाद के बाद मुरलीधर चांदगुडे (48), उनकी पत्नी संगीता और बेटे कुनाल (19) की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, नया मोबाइल मांगने पर विवाद के बाद कुनाल पहाड़ी पर चला गया। माता-पिता उसे मनाने पहुंचे। करीब 1 बजे कुनाल ने छलांग लगाई, उसे बचाने की कोशिश में पिता भी गिर गए और फिर संगीता ने भी छलांग लगा दी।
ये भी पढ़े: 600+ ड्रोन लेकर आया था पाकिस्तान, भारत ने ऐसे किया पूरा प्लान फेल! ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी

