Monday, Oct 12

होम = मनोरंजन = आमिर खान की भांजी ने दिखाए चोट के निशान, बोलीं- ये नर्क की तरह दर्दनाक

आमिर खान की भांजी ने दिखाए चोट के निशान, बोलीं- ये नर्क की तरह दर्दनाक

by | Oct 12, 2026 | मनोरंजन

Jain Marie Police Brutality Allegation: आमिर खान की भांजी जायन मैरी ने मुंबई में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी बांह, उंगलियों और पैरों पर चोट के निशान दिखाए। जायन 8 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। उनके साथ अभिनेता इमरान खान भी पहुंचे थे। वीडियो में चोट के निशान दिखाते हुए जायन ने कहा, “हमें इतना मत डराइए कि पहले से कोई डर ही बाकी न रहे।”

जांघ पर पड़े नील दिखाए, दर्द का किया जिक्र

जायन मैरी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी जांघ पर पड़े नील के निशान दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने मुंबई पुलिस और राइट कंट्रोल अधिकारियों पर निशाना साधते हुए लिखा, “कुछ मेरी कला और कुछ मुंबई पुलिस और राइट कंट्रोल ऑफिसर्स की। ये नर्क की तरह दर्दनाक है, लेकिन आर्ट और कराओके करेंगे।”

प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए थे तीनों

जायन मैरी, अभिनेता इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन को शनिवार को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। हालांकि, कुछ घंटे बाद तीनों को छोड़ दिया गया। इसके अगले दिन यानी रविवार को इमरान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई।

इमरान खान के खिलाफ इन धाराओं में FIR

मुंबई पुलिस ने रविवार को बताया कि इमरान खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223, 126(2), 189(2), 189(3) और 189(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। ये धाराएं आदेश की अवहेलना, गलत तरीके से रोकने और गैरकानूनी जमावड़े से जुड़े अपराधों से संबंधित हैं। इस मामले में पुलिसकर्मी स्वयं शिकायतकर्ता बने हैं।

ये भी पढ़ें: मुंबई प्रदर्शन में इमरान खान हिरासत में, बहन जैन मैरी समेत 400 लोग डिटेन