Cover Story Big

बेटी की मौत से टूटे माता-पिता, बोले- एनकाउंटर काफी नहीं, हत्यारे को होनी चाहिए फांसी

Jhansi: झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में बुधवार को 19 वर्षीय चंचल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके प्रेमी कमल ने घर में घुसकर उसे गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात के करीब पांच घंटे बाद पुलिस ने आरोपी कमल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके पैर में गोली लगी। चंचल के पिता सोनू ने पुलिस की कार्रवाई की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस ने तेजी से काम किया, लेकिन परिवार को अभी पूरा न्याय नहीं मिला है।

पीएम मोदी और सीएम योगी से मांगी फांसी

सोनू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर आरोपी को फांसी देने की गुहार लगाई। उनका कहना है कि बेटी के हत्यारे को फांसी मिलने पर ही उसकी आत्मा को शांति मिलेगी। वहीं, चंचल की मां सपना भी आरोपी के लिए फांसी की मांग कर रही हैं। रोते हुए उन्होंने कहा कि अगर उसे फांसी नहीं दी गई तो वह खुद उसे गोली मार देंगी। उनका कहना है कि वह बेटी की लाश आने से पहले हत्यारे की लाश अपने सामने देखना चाहती हैं।

बोलीं- एनकाउंटर से नहीं मिली संतुष्टि

सपना ने कहा कि आरोपी के एनकाउंटर से उन्हें संतुष्टि नहीं मिली और वह सिर्फ फांसी चाहती हैं। परिवार के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को पकड़कर अपनी कार्रवाई कर दी, लेकिन उनकी बेटी की मौत का असली न्याय तभी होगा, जब हत्यारे को फांसी मिलेगी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। माता-पिता का कहना है कि चंचल की आत्मा को शांति तभी मिलेगी, जब आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा, यानी फांसी दी जाएगी।

ये भी पढ़े: पिंजरों में कैद हुए 26 तेंदुए, फिर भी नहीं थमा डर; मुरादाबाद में 3 मौतों के बाद फैली दहशत

Tanisha Verma

Recent Posts

उन्नाव में मशाल यात्रा के दौरान हादसा, BJP विधायक बृजेश रावत और कार्यकर्ता घायल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रधानमंत्री की जनसेवा और सुशासन के 25 साल…

6 minutes ago

D2C कॉन्क्लेव में छाए युवा फाउंडर्स, टीनएज उद्यमियों ने सुनाई अपने सफर की कहानी

Delhi: देश में तेजी से बढ़ रहे डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) कारोबार को लेकर नेहरू प्लेस स्थित…

28 minutes ago

गुरुग्राम का स्टेडियम बना हरियाणा CM के हेलिकॉप्टर की पार्किंग, एथलीटों की ट्रेनिंग पर लगा ब्रेक

Gurugram: गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का…

59 minutes ago

शेयर बाजार में भूचाल: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 1.5% लुढ़का; जानें गिरावट की 5 बड़ी वजहें

Indian Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भारी बिकवाली देखने को मिली।…

2 hours ago

‘गरबा में जाना हराम’, मुस्लिम युवाओं को लेकर मुफ्ती मोहम्मद गुफरान ने वीडियो जारी कर दी सख्त हिदायत

Mufti Mohammad Gufran Garba Statement: नवरात्रि के दौरान गरबा में मुस्लिम युवाओं की भागीदारी को…

2 hours ago

पिंजरों में कैद हुए 26 तेंदुए, फिर भी नहीं थमा डर; मुरादाबाद में 3 मौतों के बाद फैली दहशत

Moradabad Leopard Rescue Operation: मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा और कांठ इलाके में तेंदुओं की मौजूदगी ग्रामीणों…

2 hours ago