उत्तर प्रदेश

झांसी: प्रैक्टिकल में नंबर बढ़ाने का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक निजी स्कूल के कर्मचारी पर 12वीं की नाबालिग छात्रा को प्रैक्टिकल में अच्छे नंबर दिलाने का लालच देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी सुवेंद्र पाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

नंबर बढ़ाने का झांसा देकर बनाया वीडियो

मामला रक्सा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। करीब 16 वर्षीय छात्रा एक निजी स्कूल में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि उसी स्कूल में काम करने वाले सुवेंद्र पाल ने प्रैक्टिकल में अच्छे नंबर दिलाने का झांसा देकर छात्रा का यौन शोषण किया और उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी वीडियो के जरिए उसे लगातार धमकाने लगा और बार-बार मिलने के लिए दबाव बनाता था। लगातार हो रही कथित ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से छात्रा परेशान हो गई।

आत्महत्या के प्रयास के बाद परिवार को पता चला मामला

जानकारी के मुताबिक, मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते उसकी बहन की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद परिवार को पूरे मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर 22 तारीख को मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच और साक्ष्य संकलन के दौरान आरोपी सुवेंद्र पाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: कल वाराणसी के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, नमो घाट पर वायुसेना के एयर शो में होंगे शामिल

Lavanya Dayal

Recent Posts

अनंत सिंह पर JDU का बड़ा एक्शन, छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

Anant Singh: बिहार में मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ जनता दल यूनाइटेड (JDU)…

16 minutes ago

फारूक अब्दुल्ला का बयान: ‘दिल्ली से क्या उम्मीद कर सकते हैं, पाकिस्तान हमारी रक्षा कर रहा’

Farooq Abdullah Statement: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने…

39 minutes ago

मुस्कान और साहिल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दी चुनौती, मौत की सजा रद्द करने की मांग

Blue Drum Murder Case: मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में मौत की सजा पाने…

2 hours ago

उत्तराखंड के लोगों को ‘घुसपैठिया’ कहने पर विवाद, अखिलेश यादव पर बरसे पुष्कर धामी

Akhilesh Yadav Statement: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को लेकर…

2 hours ago

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

UP PET 2026: उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) 2026 को लेकर तैयारियां…

2 hours ago

भारत की अस्त्र मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया? Su-30 लड़ाकू विमानों पर फिटिंग की तैयारी

Astra Missile: भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक में इंडोनेशिया की दिलचस्पी बढ़ रही है। ब्रह्मोस…

2 hours ago