Juel Oram Nishad Raj: दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला में सोमवार को प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं और ढोल-नगाड़ों के साथ उत्सव मनाया गया। पूरे परिसर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल रहा। इस बीच केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने भी रामलीला के मंच पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की घोषणा की है। वह 14 अक्टूबर 2026 को निषाद राज के किरदार में नजर आएंगे।
लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि सोमवार को लीला में कई प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया गया। इनमें पुत्रेष्टि यज्ञ, प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव और नामकरण संस्कार शामिल रहे। इसके बाद विश्वामित्र के यज्ञ में राक्षसों द्वारा विघ्न डालने, ताड़का वध और सुबाहु वध के दृश्य दिखाए गए। अंत में प्रभु श्रीराम की आरती के साथ लीला का समापन हुआ।
अर्जुन कुमार के मुताबिक, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने अपने निवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में घोषणा की कि वह 14 अक्टूबर को लव कुश रामलीला के मंच पर निषाद राज की भूमिका निभाएंगे। कमेटी ने इसे अपने लिए गौरव का विषय बताया है। जुएल ओराम ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन वनवासी समाज, आदिवासी समुदाय और समस्त मानवता को समान सम्मान, सेवा और समरसता का संदेश देता है। उन्होंने रामलीलाओं को भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की पहचान बताया। साथ ही, निषाद राज का किरदार निभाने का अवसर देने के लिए कमेटी के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ओडिशा के एक दूरस्थ क्षेत्र से आने वाले उनके लिए रामलीला के मंच पर इस महत्वपूर्ण भूमिका को निभाना सौभाग्य की बात है।
कमेटी के अनुसार, इससे पहले भी कई प्रमुख हस्तियां रामलीला के मंच पर अलग-अलग किरदार निभा चुकी हैं। इनमें दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, फग्गन सिंह कुलस्ते, विजय सांपला और अश्विनी चौबे के साथ एनडीएमसी के वाइस चेयरमैन कुलजीत सिंह चहल शामिल हैं।
कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर उन्हें रामलीला देखने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान नितिन नबीन ने कहा कि देशभर में रामलीलाएं सौहार्द, शांति और उत्साह के माहौल में आयोजित होंगी। इस मुलाकात में अर्जुन कुमार, सुभाष गोयल, सत्यभूषण जैन, अखिल सिंघल और बृजमोहन गोयल मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने नितिन नबीन को स्मृति चिह्न भेंट किया और रामनामी पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
लव कुश रामलीला कमेटी के मुताबिक, फिल्म अभिनेता राजकुमार राव 13 अक्टूबर 2026 को रामलीला देखने पहुंचेंगे। इस दौरान वह प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना भी करेंगे। अगली लीला में जनक दूत आगमन, अहिल्या उद्धार, अष्ट सखी संवाद, गिरिजा पूजन और सीता स्वयंवर जैसे प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा रावण-बाणासुर संवाद और लक्ष्मण-परशुराम संवाद भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद करने के फैसले पर अभिजीत दिपके की प्रतिक्रिया, बोले- ‘पूरा देश बनेगा जंतर-मंतर’
Betel Leaf Home Remedies: भारत में पान के शौकीनों की कमी नहीं है। बनारसी पान…
Bengaluru SIR Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और अन्य…
Astrology Remedies: जीवन में कभी काम अटक जाते हैं, कभी कारोबार में ग्राहक नहीं मिलते…
Mamata Banerjee Attack Attempt: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता…
Hajipur Boat Accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा…
Shriya Saran AI Deepfake: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल फिल्मी सितारों के लिए परेशानी…
View Comments