Tuesday, Sep 29

होम = Cover Story Latest = कोर्ट पहुंचकर वांटेड होने का सवाल पूछना पड़ा भारी, 30 किलो चांदी चोरी में इंजीनियर गिरफ्तार

कोर्ट पहुंचकर वांटेड होने का सवाल पूछना पड़ा भारी, 30 किलो चांदी चोरी में इंजीनियर गिरफ्तार

Kanpur: कानपुर के फीलखाना निवासी और चौक सर्राफा व्यापारी किशोर सिंह के घर 12 सितंबर को 30 किलो चांदी और 75 हजार रुपये चोरी हो गए थे। उस समय किशोर सिंह अपनी बेटी की परीक्षा के लिए परिवार के साथ बाहर गए थे। घर लौटने पर तिजोरी से नकदी और चांदी गायब मिली। 18 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी।

CCTV में दिखा संदिग्ध, पहचान बनी चुनौती

CCTV फुटेज में एक युवक बैग लेकर जाते दिखा, लेकिन चेहरा साफ नहीं होने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने कई टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की।

खुद कोर्ट पहुंचा तो गहराया शक

इसी बीच इलाके के निवासी असिस्टेंट कंप्यूटर इंजीनियर सुधांशु अग्रवाल ने अदालत में आवेदन देकर पूछा कि क्या वह इस मामले में वांटेड है। कोर्ट ने पुलिस से आख्या मांगी तो पुलिस को उस पर शक हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने चोरी कबूल कर ली।

कंपनी बाग में जमीन के नीचे छिपाई चांदी

DCP सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर कंपनी बाग में पेड़ों के बीच जमीन में दबाई गई चांदी की सिल्लियां बरामद हुईं। अब तक 22 किलो चांदी मिल चुकी है। बाकी चांदी और नकदी की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़े: अरुणाचल में संदिग्ध उग्रवादी हमले में असम राइफल्स के जवान की मौत, 4 घायल