Sunday, Oct 25

होम = Breaking = कर्नाटक में BJP ने कांग्रेस पर लगाया ‘वोट चोरी’ का आरोप, MLC चुनाव में दूसरी महिला के नाम पर मतदान का दावा

कर्नाटक में BJP ने कांग्रेस पर लगाया ‘वोट चोरी’ का आरोप, MLC चुनाव में दूसरी महिला के नाम पर मतदान का दावा

Karnataka: कर्नाटक में 'वोट चोरी' को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी विवाद बढ़ गया है। अब तक कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीजेपी पर वोट चोरी के आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन इस बार बीजेपी विधायक महेश तेंगिनाकाई ने कांग्रेस पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया है।

MLC चुनाव में दूसरी महिला के नाम पर वोट डालने का आरोप

बीजेपी विधायक के मुताबिक, वेस्ट ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव के दौरान हावेरी असिस्टेंट कमिश्नर कार्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 85 पर कथित फर्जी मतदान हुआ।

बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता शिल्पा बदामनावर ने आशा पाटिल की पहचान का इस्तेमाल करके वोट डाला। आशा पाटिल, हावेरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजीवकुमार निरालागी की पत्नी हैं।

आरोप है कि शिल्पा मतदान केंद्र में जिला प्रभारी मंत्री रुद्रप्पा लमानी के साथ पहुंची थीं। लमानी कर्नाटक सरकार में चीनी और कपड़ा विभाग संभालते हैं।

राहुल गांधी भी लगा चुके हैं वोट चोरी के आरोप

इससे पहले राहुल गांधी बीजेपी और चुनाव आयोग पर वोट चोरी तथा मनमानी के आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने कर्नाटक के बेलगावी का उदाहरण देते हुए दावा किया था कि करीब 15 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की साजिश रची गई थी। उनके मुताबिक, 22, 23 और 24 सितंबर के बीच बड़ी संख्या में फॉर्म-7 जमा किए गए थे।

अब बीजेपी के आरोपों के बाद कर्नाटक में वोट चोरी का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। हालांकि, कथित फर्जी मतदान के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि का विवरण सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़े: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से पहले ओबामा का ट्रंप पर तीखा हमला, रिपब्लिकन नेताओं को बताया ‘क्रूर और अशिष्ट’