मनोरंजन

डिलीवरी के बाद लुक पर ट्रोल हुईं कटरीना, बोलीं- दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे

Katrina Kaif Trolling: डिलीवरी के बाद अपने लुक को लेकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने अब इस पर अपनी बात रखी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों की राय को खुद पर हावी न होने और अपनी अहमियत बनाए रखने की सलाह दी। यूके में अपने कॉस्मेटिक ब्रांड की सालगिरह के कार्यक्रम में कटरीना ने कहा कि दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान देने से खुद के फैसले लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

खुद को स्वीकार करना जरूरी: कटरीना

43 साल की कटरीना कैफ ने कहा कि जिंदगी के हर दौर में खुद को स्वीकार करना जरूरी है। दूसरों की बातों पर ध्यान देते रहेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे। उनका यह बयान पोस्टपार्टम लुक को लेकर हुई ट्रोलिंग के करीब एक महीने बाद आया है। हाल ही में मां बनीं कटरीना को अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी उत्सव में बढ़े हुए वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था।

'हर किसी की राय के हिसाब से न चलें'

कटरीना कैफ ने कहा कि सोशल मीडिया पर हर किसी की अपनी राय होती है, लेकिन उसे अपने आत्मसम्मान पर हावी नहीं होने देना चाहिए। अगर आप दूसरों की बातों के हिसाब से चलने लगेंगे, तो खुद के लिए फैसले लेने की क्षमता प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि जिंदगी में कई बार दुनिया आपका जश्न मनाती है, लेकिन कुछ मौकों पर आपको खुद ही अपना सबसे बड़ा समर्थक बनना पड़ता है।

ये भी पढ़ें: एक्टर नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन, करियर में 100 से ज्यादा फिल्में और 3 नेशनल अवॉर्ड जीते

Sunil Gupta

Recent Posts

लाल किले की रामलीला में रावण का 11 किलो का मुकुट बनेगा आकर्षण, 11 अक्टूबर से होगा मंचन

Luv Kush Ramlila 2026: लालकिला मैदान में आयोजित होने वाली लव कुश रामलीला की तैयारियां…

20 minutes ago

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट में बहस, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

Rahul Gandhi Protest Supreme Court: दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए कांग्रेस प्रदर्शन…

25 minutes ago

बंगाल उपचुनाव में BJP की जीत, नंदीग्राम में हसिरानी रथ और रेजिनगर में शंकररव सरकार ने दर्ज की विक्ट्री

West Bengal: पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP)…

57 minutes ago

न मूर्ति, न प्रतिमा, पालने में विराजती हैं मां अलोप शंकरी, नवरात्रि में उमड़ते हैं भक्त

Maa Alop Shankari Temple: प्रयागराज को तीर्थराज के साथ-साथ आस्था और श्रद्धा की नगरी भी…

58 minutes ago

मैरी कॉम के पूर्व पति ने क्यों किया कोर्ट का रुख? टीवी इंटरव्यू को लेकर दर्ज कराई मानहानि की शिकायत

Mary Kom Defamation Case: ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम एक कानूनी विवाद को लेकर…

1 hour ago

मुस्लिम बहुल रेजिनगर में BJP की जीत कैसे हुई? शुभेंदु का दावा- बंगाली मुसलमान अब भाजपा के साथ

West Bengal: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी…

2 hours ago