Saturday, Oct 17

होम = State = दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, बस खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, बस खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत

Bus Accident: राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कराड़िया के पास यात्रियों से भरी एक बस अचानक बेकाबू होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है।

भोपाल से खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे थे यात्री

जानकारी के मुताबिक, बस दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी। हालांकि, बस में सवार यात्री भोपाल के रहने वाले थे और खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे। बस में कुल 21 लोग सवार थे, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। इसी दौरान कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कराड़िया के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में आठ यात्रियों की जान चली गई।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

हादसे में घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया और कोटा रेंज के आईजी हरेंद्र महावर एमबीएस अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने वहां भर्ती घायलों का हाल जाना। फिलहाल हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बस में बुजुर्गों और बच्चों समेत 21 यात्रियों के सवार होने की जानकारी सामने आई है।

ये भी पढ़ें: PM मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, मार्क कार्नी से व्यापार और सुरक्षा पर होगी अहम बातचीत

बंगाल