Cover Story Big

Gujarat: 14 वर्षिय नाबालिग का माता-पिता पर गंभीर आरोप, पिता पर दुष्कर्म और मां पर साथ देने का केस

Kutch: गुजरात के कच्छ जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 14 वर्षीय नाबालिग ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म और मां पर कथित तौर पर इसमें साथ देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों माता-पिता को हिरासत में लेकर POCSO एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल नाबालिग की शिकायत में बताए गए घटनाक्रम की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने पहले 112 पर फोन कर शिकायत की थी। इसके अलावा उसने 181 अभयम हेल्पलाइन पर भी संपर्क किया था। वह चार बहनों में से एक है और उसका परिवार करीब छह वर्षों से गुजरात में रह रहा है।

फोन पर दोस्त से बात करने के बाद शुरू हुआ विवाद

शिकायत के अनुसार, 14 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे नाबालिग घर पर आगरा निवासी शिसपाल उर्फ गोलू नामक युवक से फोन पर बात कर रही थी। उसकी मां ने उसे देख लिया और पूछा कि वह किससे बात कर रही है। नाबालिग ने बताया कि वह अपने दोस्त से बात कर रही है। करीब आधे घंटे बाद पिता काम से घर लौटे। आरोप है कि मां ने उन्हें बेटी के एक लड़के से फोन पर बात करने की जानकारी दी, जिसके बाद पिता नाराज हो गए। नाबालिग के मुताबिक, पिता ने उसके साथ मारपीट की, उसे घर में बंद कर दिया और खाना-पानी नहीं दिया। आरोप है कि रात तक उसके साथ मारपीट जारी रही।

कई तारीखों पर जबरदस्ती का आरोप

नाबालिग ने आरोप लगाया कि 15 सितंबर की रात करीब 1 बजे माता-पिता उसे हॉल में लेकर गए, जहां पिता ने उसके साथ जबरदस्ती और दुष्कर्म किया। शिकायत के मुताबिक, उस समय मां भी वहां मौजूद थी। इसके बाद उसे फिर घर में बंद कर दिया गया। उसने 16 सितंबर की रात करीब 2 बजे भी इसी तरह की घटना होने का आरोप लगाया। इसके अलावा 20 सितंबर को पिता द्वारा मारपीट किए जाने और 29 सितंबर की रात करीब 2 बजे फिर हॉल में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। नाबालिग का कहना है कि 29 सितंबर की घटना के दौरान भी उसकी मां मौजूद थी।

फूफी के घर पहुंचकर मांगी मदद

शिकायत के मुताबिक, 29 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे नाबालिग अपनी सोसायटी में रहने वाली फूफी यशोदाबेन के घर पहुंची और उन्हें पूरी बात बताई। फूफी के फोन से उसने 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान कथित तौर पर माता-पिता ने उसका फोन ले लिया और उसे वापस जाने को कहा। आरोप है कि उसे फिर कमरे में बंद कर दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन नाबालिग के घर में बंद होने के कारण उस समय वापस लौट गई।

1 अक्टूबर को दोबारा मांगी पुलिस से मदद

नाबालिग ने शिकायत में 1 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे की एक और घटना का भी जिक्र किया है। उसके मुताबिक, माता-पिता उसे बेडरूम में ले गए, जहां पिता ने फिर उसके साथ जबरदस्ती और दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान मां भी मौजूद थी और उसने नाबालिग की आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींचीं। अगली सुबह करीब 8 बजे पिता के काम पर जाने के बाद नाबालिग करीब 10 बजे दोबारा अपनी फूफी के घर पहुंची और पूरी घटना बताई। इसके बाद 112 पर पुलिस को फिर सूचना दी गई और 181 अभयम पर भी संपर्क किया गया।

POCSO एक्ट समेत धाराओं में केस दर्ज

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग के माता-पिता को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ POCSO एक्ट समेत अन्य कानूनी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग ने शिकायत में कई तारीखों और घटनाओं का उल्लेख किया है। अब उसके लगाए गए आरोपों, कथित घटनाक्रम और मां की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े: हरदीप पुरी समेत BJP के 8 मौजूदा सांसदों का यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची से पत्ता साफ

Tanisha Verma

Recent Posts

DM ऑफिस पहुंचा दिव्यांग, हाथ जोड़कर बोला- साहब भूखा हूं, राशन दिला दीजिए

Banda Ration Card Case: उत्तर प्रदेश के बांदा से सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के…

8 minutes ago

क्या राज्यसभा से 2027 की बिसात बिछा रही BJP? 8 चेहरों में दिखी यूपी की पूरी चुनावी रणनीति

BJP UP 2027 Election Strategy: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने…

22 minutes ago

कांगो नदी में दो नावों की टक्कर, 30 लोगों की मौत; दर्जनों लापता

Congo: अफ्रीकी देश कांगो में रविवार को कांगो नदी में दो मोटर चालित लकड़ी की…

35 minutes ago

मायावती ने फिर आकाश आनंद को BSP में दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय संयोजक

Mayawati Akash Anand BSP: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद…

41 minutes ago

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग, टेंट में हुआ हादसा; किसी को नुकसान नहीं

Ranbir Kapoor Ramayana set fire: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' के पहले पार्ट की…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, तीनों हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त

Supreme Court judges appointment: केंद्र ने सोमवार को तीन हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को सुप्रीम…

1 hour ago