Lucknow Flood: लखनऊ में बाढ़ और बढ़ते जलस्तर ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से गोमती नगर विस्तार और इकाना स्टेडियम के आसपास भी पानी भर गया है। सोमवार को शहीद पथ के नीचे बने अंडरपास में पानी भरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। आसपास के दूसरे अंडरपास भी जलभराव की चपेट में हैं। इस बीच आज इकाना स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच खेला जाना है, ऐसे में बाढ़ के हालात के बीच मैच को लेकर भी नजरें टिकी हैं।
गोमती नगर विस्तार में इकाना स्टेडियम के पास शहीद पथ के नीचे बने अंडरपास में नाले के जरिए पानी पहुंचने से जलभराव हो गया। इसके अलावा भागीदारी भवन और अंबेडकर स्मारक के पास से जी-20 रोड की ओर जाने वाले अंडरपास में भी पानी भर गया। सूचना मिलते ही नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच में सामने आया कि इकाना क्षेत्र में एक नाले के जरिए पानी अंडरपास तक पहुंच रहा है। पानी निकालने के लिए कई पंप लगाए गए हैं और जलनिकासी का काम जारी है।
गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने और जलभराव के कारण सोमवार को लखनऊ के कई इलाकों में 20 ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। फैजुल्लागंज, दाउद नगर, कुड़ियाघाट, गऊघाट, गुलालाघाट और मिश्रीबाग में ट्रांसफार्मरों के आसपास पानी भरने से शॉर्ट सर्किट और करंट फैलने का खतरा बढ़ गया था। सुरक्षा को देखते हुए पवन विहार, भार्गव कॉलोनी और गणेश विहार ब्लॉक-जे में लगे 400 केवीए, जबकि शिल्पी के पास 100 केवीए ट्रांसफार्मर बंद किए गए। इसके चलते गणेश विहार, अन्नपूर्णा नगर और शिल्पी स्कूल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
ये भी पढ़ें: लखनऊ T20I रद्द, BCCI के नियमों के अनुसार फैंस को मिली राहत की खबर, जाने कब है अगला मैच
Cats and Happiness Study: बिल्ली की मौजूदगी घर का माहौल खुशनुमा बना देती है। लेकिन…
Karwa Chauth 2026 Date: करवा चौथ हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के प्रमुख व्रतों में…
Diwali Decoration Ideas: दिवाली के मौके पर घर को सजाने की तैयारी काफी पहले से…
Harsimrat Kaur Badal: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के…
Delhi Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में मंगलवार को विपक्ष के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए…
Indira Ekadashi 2026: पितृ पक्ष के दौरान आने वाली इंदिरा एकादशी का हिंदू धर्म में…