Mad Sandhu Murder Case: अमृतसर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर हत्या के दौरान फायरिंग करने और वारदात के लिए बाइक की व्यवस्था करने का आरोप है।
मैड संधू की 3 अक्टूबर को अमृतसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात अमृतसर कैंटोनमेंट थाना क्षेत्र में हुई थी। इस मामले में दर्ज FIR के अनुसार, केस नंबर 186/2026 में BNS की धारा 103 के तहत कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान पुलिस ने हत्याकांड में शामिल आरोपियों की भूमिका की पड़ताल शुरू की। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के अनुसार, मामले की जांच मैड संधू की हत्या को गोल्डी बरार के अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जोड़कर भी की जा रही है। इसी जांच के तहत फायरिंग करने के आरोपी परमिंदर काका को पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक, उसने वारदात के दौरान गोली चलाई थी और बाइक का इंतजाम करने में भी उसकी भूमिका रही।
हत्या के बाद आरोपी अमृतसर से निकलकर उदयपुर पहुंचा और वहां से अहमदाबाद आया। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की कस्टडी पंजाब पुलिस को सौंप दी गई है। अब पंजाब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में उसकी भूमिका, फायरिंग और बाइक की व्यवस्था से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई अमृतसर पुलिस की जांच के आधार पर होगी।
ये भी पढ़े: बस में महिला छात्रा को छूते दिखे कांग्रेस विधायक, BJP ने ‘स्मैश पैट्रिआर्की’ वाले नारे पर कसा तंज
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रधानमंत्री की जनसेवा और सुशासन के 25 साल…
Delhi: देश में तेजी से बढ़ रहे डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) कारोबार को लेकर नेहरू प्लेस स्थित…
Gurugram: गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का…
Jhansi: झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में बुधवार को 19 वर्षीय…
Indian Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भारी बिकवाली देखने को मिली।…
Mufti Mohammad Gufran Garba Statement: नवरात्रि के दौरान गरबा में मुस्लिम युवाओं की भागीदारी को…
View Comments