Wednesday, Sep 02

होम = Cover Story Top = 200 साल बाद घर में गूंजी बेटी की किलकारी, बीड में गाजे-बाजे के साथ रथ पर हुआ नन्ही गार्गी का स्वागत

200 साल बाद घर में गूंजी बेटी की किलकारी, बीड में गाजे-बाजे के साथ रथ पर हुआ नन्ही गार्गी का स्वागत

Beed: महाराष्ट्र के बीड में दहिफले परिवार में करीब 200 साल बाद बेटी का जन्म हुआ। चार पीढ़ियों बाद आई नन्ही गार्गी के स्वागत में परिवार ने ढोल-ताशे, झांझ, नाच और रथ के साथ भव्य जश्न मनाया। अस्पताल से मां और बच्ची के डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें रथ में बैठाकर घर लाया गया।

बेटी के आने से भावुक हुआ परिवार

गार्गी के दादा लिम्बाजी दहिफले ने कहा कि परिवार में बेटी का जन्म सौभाग्य है। उन्होंने बताया कि वर्षों से बेटी न होने का मलाल था, जो अब खत्म हो गया। उन्होंने अपनी दोनों बहुओं को भी बेटियों की तरह माना और पोती को संगीत व नृत्य के साथ घर लाने पर खुशी जताई। दादी सुरेखा ने बताया कि अस्पताल में ही परिवार ने भव्य स्वागत का फैसला किया था। उन्होंने कहा, “आज हमारे घर लक्ष्मी आई है।” गार्गी के पिता ने कहा कि लोग अक्सर बेटे की इच्छा रखते हैं, लेकिन बेटी की खुशी अलग होती है। उन्होंने कहा कि बेटियां पिता से अधिक जुड़ी होती हैं और वे गार्गी को फूल की तरह पालेंगे।

परिवार ने दिया सकारात्मक संदेश

सामाजिक कार्यकर्ता अनंत इंगले ने परिवार की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज भी समाज के कुछ हिस्सों में बेटियों के जन्म को लेकर संकीर्ण सोच है। ऐसे में गार्गी का जश्न सकारात्मक संदेश देता है।

ये भी पढ़े: नेपाल ने भारत, चीन और अमेरिका से मांगा बाढ़ का मुआवजा, UN में मुद्दा उठाएंगे PM बालेन शाह