Manipur BJP MLA Grenade Blast: मणिपुर के इम्फाल वेस्ट में BJP विधायक और राज्य सरकार के प्रवक्ता डॉ. सपम रंजन सिंह के आवास पर शुक्रवार तड़के करीब 1:30 बजे ग्रेनेड विस्फोट हुआ। कोंथौजम विधायक ने बताया कि धमाका घर के पीछे परिसर में हुआ। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सिंह हमले से एक दिन पहले ही दिल्ली से लौटे थे, जहां उन्होंने मणिपुर के हालात पर केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की थी।
CM ने किया घटनास्थल का दौरा
मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह दोपहर में विधायक के घर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा अधिकारियों से जानकारी ली। सपम रंजन सिंह ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा से किसी को नुकसान नहीं हुआ और ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए।
मेन गेट पर महिलाओं का धरना
हमले के विरोध में कोंथौजम की स्थानीय महिलाएं विधायक के आवास के मुख्य गेट पर बैठ गईं। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से ऐसी हिंसक घटनाओं पर तुरंत रोक लगाने की मांग की।
ये भी पढ़े: सोनीपत जेल में भावुक हुआ रक्षाबंधन, भाइयों की कलाई पर राखी बांधते छलक पड़े बहनों के आंसू

