Manoj Tiwari Kevat Role: दिल्ली के लालकिला मैदान में होने वाली विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में इस साल अभिनेता, गायक और सांसद मनोज तिवारी केवट की भूमिका निभाते नजर आएंगे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि मनोज तिवारी इस बार प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण को अपनी मधुर आवाज में गीतों के साथ नाव से पार कराते हुए दिखाई देंगे। रामलीला के इस खास दृश्य को भव्य बनाने के लिए आधुनिक तकनीक और डिजिटल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा।
लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के मुताबिक, मनोज तिवारी पिछले कई वर्षों से रामलीला के मंच पर अलग-अलग किरदार निभाते आ रहे हैं। इस बार कमेटी के आग्रह पर वह केवट की भूमिका निभाएंगे। इससे पहले वह परशुराम और अंगद जैसे किरदारों में भी नजर आ चुके हैं। मनोज तिवारी ने रामलीला में भूमिका निभाने का अवसर मिलने पर कमेटी के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह अपने किरदार को जीवंत बनाने के लिए पूरी लगन और समर्पण के साथ प्रयास करेंगे। मनोज तिवारी ने यह भी बताया कि वह बचपन से ही अपने गांव की रामलीला से जुड़े रहे हैं और यह परंपरा आज भी जारी है।
कमेटी इस बार केवट प्रसंग को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेगी। इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), कंप्यूटर ग्राफिक्स, एनीमेशन, डिजिटल तकनीक, हाईटेक प्रोजेक्शन, विजुअल इफेक्ट्स और 8-ट्रैक डिजिटल साउंड सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। कमेटी का उद्देश्य इस दृश्य को दर्शकों के लिए और आकर्षक बनाना है।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पौधा मां के नाम' अभियान के तहत इस बार निमंत्रण पत्रों पर 'घर-घर राम, घर-घर तुलसी' संदेश प्रकाशित किया गया है। इसके साथ ही नई पीढ़ी, खासकर जेनरेशन जेड (Gen Z) को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से 5100 तुलसी के पौधे युवाओं को वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा दशहरा पर्व के अवसर पर एक लाख दीपों से भगवान श्रीराम की आकृति बनाई जाएगी। कमेटी के मुताबिक, इस पहल के जरिए धार्मिक परंपराओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।
कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल ने बताया कि इस साल लव कुश रामलीला का मंचन 11 से 21 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि दशहरा पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इससे पहले 9 अक्टूबर को लीला स्थल पर लव कुश रामलीला कमेटी और अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव एसोसिएशन के तत्वावधान में दिल्ली-एनसीआर के स्कूली छात्र-छात्राएं संपूर्ण रामायण की प्रस्तुति देंगे।
कमेटी के चेयरमैन पवन गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन ने बताया कि 11 अक्टूबर को वृंदावन, मथुरा और दिल्ली के विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ गणेश पूजन किया जाएगा। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कर-कमलों द्वारा पूजन संपन्न होने पर रामलीला का शुभारंभ होगा। रामलीला का समापन 21 अक्टूबर को भरत मिलाप और प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ होगा। इस आयोजन को लेकर कमेटी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
रामलीला से जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए आयोजित प्रेस वार्ता में कमेटी के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इनमें सतीश लोहिया, सौरव गुप्ता, अखिल सिंघल, गौरव गुप्ता, गौरव सूरी, संदीप भूटानी, प्रवीण गोयल, मानसी अरोड़ा, देवेंद्र नागर, प्रवीण सिंघल, वीरू सिंधी, अतुल गुप्ता, राजेश वर्मा, अजय बंसल, लोकेश बंसल, राजकुमार कश्यप, नरेंद्र कुमार और अशोक कटारिया सहित अन्य लोग शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Review: 23 जुलाई के रहस्य ने बढ़ाया सस्पेंस, अजय देवगन की फिल्म में दिखे कई चौंकाने वाले मोड़
Shipra Express Passenger Assault: प्रयागराज-मुंबई रूट पर चलने वाली शिप्रा एक्सप्रेस में यात्री के साथ…
Captain Smit Machhar: कॉकपिट में हुए जानलेवा हमले के बाद पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की…
Katihar Police Bribery Case: बिहार के कटिहार में पशु लदे पिकअप से कथित अवैध वसूली…
Anant Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में…
Imran Masood Working President: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के…
Premanand Ashram Missing Anuj: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम की कार्यप्रणाली एक बार फिर…
View Comments