Meerut Snake Case Death Sentence: मेरठ के चर्चित सांप कांड में कोर्ट ने रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। दोनों पर अमित कश्यप की हत्या की साजिश रचने का आरोप था, जिसे सर्पदंश से हुई मौत दिखाने के लिए शव पर सांप छोड़ा गया था। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने दोनों के लिए मृत्युदंड की मांग की, जबकि अमित की मां मुनेश देवी ने भी दोषियों को फांसी देने की मांग की। पीड़ित परिवार फैसले के दौरान कोर्ट में मौजूद था।
इस सांप कांड ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। बहसूमा के अकबरपुर सादात गांव में 12 अप्रैल 2025 की रात अमित कश्यप की उसके घर में हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि उसकी पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और हत्या को सर्पदंश से हुई मौत दिखाने के लिए शव पर सांप छोड़ दिया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अमित कश्यप की मौत गला दबाने से होने का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने रविता और अमरदीप को गिरफ्तार किया। एडीजे-12 की कोर्ट ने 7 अक्टूबर को दोनों को दोषी करार दिया था। जांच में सामने आया कि हत्या वाली रात रविता और अमरदीप के बीच 50 से ज्यादा बार फोन पर बातचीत हुई थी। इसके अलावा, अमरदीप को उस रात घर से बाहर जाते हुए भी देखा गया था।
ये भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा में बवाल! मेरठ में दो गुटों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे
Delhi Tiranga March: दिल्ली में 16 अक्टूबर को प्रस्तावित तिरंगा मार्च को लेकर पुलिस की…
Prashant Kishor Samrat Chaudhary Controversy: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर जन सुराज के…
Shivansh Dhar Bihar JDU: बिहार की राजनीति में युवा संगठन को मजबूत करने की दिशा…
Bageshwar Temple Fire: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बदियाकोट स्थित मां भगवती के प्राचीन मंदिर…
Pakistan IMF Chairman 2027: जिस पाकिस्तान को अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष…
AIIMS Woman Surgery: दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में डॉक्टरों की टीम ने…