Breaking

गर्लफ्रेंड संग पति को पकड़ा, बोनट पर लटकी पत्नी; 100 मीटर तक घसीटने का आरोप

Meerut Wife Car Bonnet Case: मेरठ में पति-पत्नी के विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। आरोप है कि पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पति जब कार लेकर जाने लगा तो पत्नी उसके बोनट पर चढ़ गई और करीब 100 मीटर तक कार के साथ लटकी रही। पुलिस के मुताबिक, पत्नी को कथित तौर पर कार से कुचलने की कोशिश के मामले में पति समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित एल-ब्लॉक चौकी के पास की बताई जा रही है।

गर्लफ्रेंड के साथ पति को देख पत्नी ने किया विरोध

पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम लोहियानगर इलाके की एल-ब्लॉक पुलिस चौकी के पास मयंक सिंह कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मौजूद था। इसी दौरान उसकी पत्नी सुनीता सिंह की नजर दोनों पर पड़ गई। पति को दूसरी महिला के साथ देखकर सुनीता ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर मयंक कार लेकर वहां से निकलने की कोशिश करने लगा।

कार रोकने के बजाय बोनट पकड़कर लटक गई महिला

पुलिस के अनुसार, पति को रोकने के लिए सुनीता कार के सामने खड़ी हो गई। कार आगे बढ़ी तो वह टोयोटा अर्बन क्रूजर टैसर के बोनट पर जा गिरी और वाहन को रोकने के बजाय बोनट पकड़कर लटक गई। सामने आए वायरल वीडियो में महिला को चलती कार के बोनट पर पकड़े हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाती सुनाई दे रही है।

पति पर हत्या के प्रयास का केस, दो आरोपी गिरफ्तार

बताया गया है कि कार करीब 100 मीटर तक चलती रही और इस दौरान आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। भीड़ बढ़ने पर चालक ने कार रोक दी। पुलिस के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति मयंक सिंह पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में मारपीट, दहेज उत्पीड़न और बेवफाई के आरोप भी लगाए गए हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति और उसके साथ मौजूद महिला ने उसे झाड़ियों में गिराकर गला दबाने की कोशिश की और गाली-गलौज की। पुलिस ने मयंक सिंह और माही वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल बताई जा रही कार को भी जब्त कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल हत्या के दोषी करार

Sunil Gupta

Recent Posts

Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में मां दुर्गा को भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, पूजा से पहले जान लें नियम

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल है। नौ दिनों…

44 seconds ago

दिनेश आर्य को राज्यसभा टिकट, क्या बीजेपी ने ‘शुद्धीकरण विवाद’ के डैमेज कंट्रोल का चला दांव

Dinesh Arya Rajya Sabha: उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा…

8 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग SC में खारिज, कोर्ट ने कहा- ‘उम्मीद है संवैधानिक संस्थाएं

CEC Gyanesh Kumar Supreme Court: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर…

37 minutes ago

Indira Ekadashi 2026: इंदिरा एकादशी पर तुलसी पूजा क्यों है खास? जानें पूजा की थाली में किन चीजों को रखें

Indira Ekadashi 2026: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी को धार्मिक…

55 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने से किया इनकार, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Gyanesh Kumar Supreme Court: पांच अक्टूबर यानी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त…

1 hour ago

Navratri Falahari Recipes: नवरात्रि व्रत में बनाएं ये 9 स्वादिष्ट फलाहारी डिश, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

Navratri Falahari Recipes: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से होने जा रही है।…

1 hour ago