Cover Story Global

पिंजरों में कैद हुए 26 तेंदुए, फिर भी नहीं थमा डर; मुरादाबाद में 3 मौतों के बाद फैली दहशत

Moradabad Leopard Rescue Operation: मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा और कांठ इलाके में तेंदुओं की मौजूदगी ग्रामीणों के लिए लगातार चिंता का कारण बनी हुई है। गन्ने के खेतों, आबादी, नलकूपों और सड़कों के आसपास तेंदुए देखे जाने के बीच वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। 3 अगस्त से चल रहे अभियान में अब तक 26 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं। 8 अक्टूबर को ठाकुरद्वारा के बहापुर बलिया गांव से 26वां तेंदुआ पिंजरे में कैद किया गया।

तीन मौतों वाले गांव में पकड़ा गया 26वां तेंदुआ

बहापुर बलिया वही गांव है, जहां तेंदुए के हमलों में तीन लोगों की जान जा चुकी है। 19 अगस्त को खेत में काम कर रहीं विरमो देवी, 25 अगस्त को मिथलेश देवी और 29 अगस्त को घर के पास सो रहे जगराज सैनी की तेंदुए के हमले में मौत हुई थी। जगराज का शव बाद में गन्ने के खेत से मिला।

इससे पहले 3 अगस्त को लालापुर पीपलसाना में संतोष देवी की मौत हुई थी। यानी मुरादाबाद में अब तक तेंदुए के हमलों में चार लोगों की जान जा चुकी है।

3 अगस्त से लगातार जारी है रेस्क्यू

4 सितंबर तक 12 तेंदुए पकड़े गए थे। 17 सितंबर तक संख्या 16 और 18 सितंबर को बहापुर बलिया से 17वां तेंदुआ पकड़ा गया। इसके बाद 24 सितंबर को कांठ के कासमपुर-गढ़ी, 26 सितंबर को भरतपुर और 29 सितंबर को समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद से तेंदुए पकड़े गए। इसी इलाके में कुछ दिन पहले एक साथ तीन तेंदुए नलकूप की छत पर दिखे थे।

2 अक्टूबर को आलमगीरपुर से 22वां, अक्टूबर की शुरुआत में 23वां, 4 अक्टूबर को 24वां, 6 अक्टूबर को 25वां और अब 8 अक्टूबर को 26वां तेंदुआ पकड़ा गया।

36 गांवों में निगरानी, 46 पिंजरे लगाए

26 तेंदुए पकड़े जाने के बावजूद खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। वन विभाग के मुताबिक ठाकुरद्वारा और कांठ के करीब 36 गांवों से अभी भी तेंदुओं की मौजूदगी की सूचनाएं मिल रही हैं। ऐसे में 46 पिंजरे लगाए गए हैं। विभाग कैमरा ट्रैप से तेंदुओं की आवाजाही पर नजर रख रहा है। गन्ने के खेतों की निगरानी ड्रोन से हो रही है, जबकि रात में थर्मल इमेजिंग ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर विशेष रेस्क्यू टीम और ट्रैंकुलाइजिंग विशेषज्ञों की मदद ली जाती है।

इस दौरान सड़क किनारे तीन तेंदुओं के शव भी मिले हैं। आशंका है कि उनकी मौत अज्ञात वाहनों की टक्कर से हुई। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। 26 तेंदुओं के पकड़े जाने के बावजूद ग्रामीणों की चिंता बनी हुई है, क्योंकि खेतों और आबादी के आसपास तेंदुओं की मौजूदगी की खबरें अभी भी सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़े: मैड संधू हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी परमिंदर काका को दबोचा

Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

उन्नाव में मशाल यात्रा के दौरान हादसा, BJP विधायक बृजेश रावत और कार्यकर्ता घायल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रधानमंत्री की जनसेवा और सुशासन के 25 साल…

10 minutes ago

D2C कॉन्क्लेव में छाए युवा फाउंडर्स, टीनएज उद्यमियों ने सुनाई अपने सफर की कहानी

Delhi: देश में तेजी से बढ़ रहे डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) कारोबार को लेकर नेहरू प्लेस स्थित…

32 minutes ago

गुरुग्राम का स्टेडियम बना हरियाणा CM के हेलिकॉप्टर की पार्किंग, एथलीटों की ट्रेनिंग पर लगा ब्रेक

Gurugram: गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का…

1 hour ago

बेटी की मौत से टूटे माता-पिता, बोले- एनकाउंटर काफी नहीं, हत्यारे को होनी चाहिए फांसी

Jhansi: झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में बुधवार को 19 वर्षीय…

1 hour ago

शेयर बाजार में भूचाल: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 1.5% लुढ़का; जानें गिरावट की 5 बड़ी वजहें

Indian Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भारी बिकवाली देखने को मिली।…

2 hours ago

‘गरबा में जाना हराम’, मुस्लिम युवाओं को लेकर मुफ्ती मोहम्मद गुफरान ने वीडियो जारी कर दी सख्त हिदायत

Mufti Mohammad Gufran Garba Statement: नवरात्रि के दौरान गरबा में मुस्लिम युवाओं की भागीदारी को…

2 hours ago