Nana Patekar Tribute: पर्दे पर अपनी दमदार आवाज और किरदारों से अलग पहचान बनाने वाले नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। 75 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर दिया है। गोवा स्थित अपने आवास पर उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। नाना के जाने की खबर सामने आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी।
अक्षय कुमार ने नाना को किया याद
नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार ने भी भावुक होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अक्षय ने 'वेलकम' से नाना के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उनके निधन की खबर सुनकर उन्हें बेहद दुख हुआ। उन्होंने नाना के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी आवाज, जोश और हर किरदार में नजर आने वाली ईमानदारी उन्हें सबसे अलग बनाती थी। अक्षय ने कहा कि उन्हें खुशी है कि 'वेलकम' के अलावा हाल ही में 'हाउसफुल 5' में भी नाना के साथ काम करने का मौका मिला।
रितेश और नील नितिन सोशल मीडिया पोस्ट से श्रद्धांजलि
रितेश देशमुख ने नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह इस खबर से स्तब्ध हैं और ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे किसी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी हो। रितेश ने नाना को बेमिसाल अभिनेता बताते हुए कहा कि उनकी अनूठी शैली और अभिनय ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्होंने नाना के साथ 'ब्लफमास्टर' और 'हाउसफुल 5' में काम करने की यादें भी साझा कीं। वहीं, नील नितिन मुकेश और मुकेश छाबड़ा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।
RGV और प्रकाश राज ने फिल्मों के जरिए किया याद
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा, खुशबू सुंदर और प्रकाश राज समेत कई कलाकारों ने उन्हें याद किया। राम गोपाल वर्मा ने नाना को अलविदा कहते हुए 'अब तक छप्पन', 'भूत' और 26/11 के हमलों से जुड़ी उनकी भूमिकाओं को याद किया। खुशबू सुंदर ने इसे बेहद चौंकाने वाली खबर बताते हुए कहा कि उन्हें नाना के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। वहीं, प्रकाश राज ने भावुक पोस्ट में नाना को याद किया और उनके जीवन का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद दिया।
ये भी पढ़ें: एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर से मचा हड़कंप, गोवा में बिगड़ी थी तबीयत
नाना पाटेकर नहीं रहे, याद आया वो दिन… जब वोट डालने पहुंचे तो बताया था अपना किस्सा

