Nana Patekar Death News: देश में इस वक्त चुनाव आयोग और SIR को लेकर सियासी घमासान जारी है। जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं और वोट के अधिकार को लेकर बहस छिड़ी है। इसी बीच दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने उनके चाहने वालों को गमगीन कर दिया है। बुधवार देर रात गोवा में तबीयत बिगड़ने के बाद उनके निधन की खबर सामने आई। नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़े कई किस्से लोगों की यादों में रहेंगे। ऐसा ही एक किस्सा BMC चुनाव 2026 का है, जब वह सुबह-सुबह वोट डालने पहुंचे थे और मीडिया से बातचीत में बताया था कि मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए उन्होंने कितना लंबा सफर तय किया।
मतदान केंद्र के बाहर मीडिया से बातचीत में नाना पाटेकर ने बताया था कि वह पुणे से करीब तीन से चार घंटे का सफर तय करके मुंबई पहुंचे थे। उनके लिए इतनी लंबी यात्रा कोई परेशानी नहीं थी, क्योंकि वह अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहते थे। नाना पाटेकर ने कहा था कि उन्हें वोट की ताकत पर पूरा भरोसा है और हर नागरिक को अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि चाहे कितनी भी व्यस्तता हो, मतदान के लिए समय जरूर निकालें और अपनी नागरिक जिम्मेदारी निभाएं।
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित घर पर बेहोशी की हालत में पाया गया था। इसके बाद उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके बेटे मल्हार ने निधन की पुष्टि की है। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बताया गया कि सुबह 5:20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, उन्हें अस्पताल लाए जाने तक उनकी मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें: एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर से मचा हड़कंप, गोवा में बिगड़ी थी तबीयत
Russia Ukraine War: यूक्रेन में सर्दियों से पहले रूसी हमले तेज हो गए हैं। पूर्वी…
Cancer Drug Trade Margin Cap: केंद्र सरकार ने सभी गैर-शेड्यूल्ड एंटी-कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में प्रधानमंत्री की जनसेवा और सुशासन के 25 साल…
Delhi: देश में तेजी से बढ़ रहे डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) कारोबार को लेकर नेहरू प्लेस स्थित…
Gurugram: गुरुग्राम के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का…
Jhansi: झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में बुधवार को 19 वर्षीय…