Wednesday, Oct 14

होम = Breaking = इकोनॉमिक साइंसेज नोबेल पुरस्कार 2026 का ऐलान, माइकल वुडफोर्ड और रॉबर्ट ई. हॉल को मिला सम्मान

इकोनॉमिक साइंसेज नोबेल पुरस्कार 2026 का ऐलान, माइकल वुडफोर्ड और रॉबर्ट ई. हॉल को मिला सम्मान

Nobel Prize in Economics 2026: साल 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी अर्थशास्त्रियों माइकल वुडफोर्ड और रॉबर्ट ई. हॉल को देने की घोषणा हुई है। दोनों को 'मैक्रोइकॉनॉमिक स्थिरीकरण की सूक्ष्म आर्थिक नींव' पर उनके शोध के लिए सम्मानित किया गया है।

सोमवार को स्टॉकहोम में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने इस साल के अंतिम नोबेल पुरस्कार की घोषणा की। पुरस्कार राशि करीब 12 लाख अमेरिकी डॉलर है।

आर्थिक स्थिरता के मॉडल में महत्वपूर्ण योगदान

नोबेल समिति के अनुसार, दोनों अर्थशास्त्रियों ने आर्थिक स्थिरता की नीतियों को बेहतर बनाने के लिए नए मॉडल विकसित किए। उन्होंने महंगाई, उत्पादन और उपभोग जैसे व्यापक आर्थिक संकेतकों के सांख्यिकीय संबंधों पर निर्भर रहने के बजाय व्यक्तिगत और व्यावसायिक आर्थिक फैसलों को मॉडल का आधार बनाया। इससे व्यापक आर्थिक नीतियों को समझने और प्रभावी बनाने में मदद मिली।

1968 में हुई थी पुरस्कार की स्थापना

इस पुरस्कार का आधिकारिक नाम 'अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में स्वेरिजेस रिक्सबैंक अर्थशास्त्र पुरस्कार' है। स्वीडन के केंद्रीय बैंक ने 1968 में इसकी स्थापना अल्फ्रेड नोबेल की याद में की थी। डायनामाइट के आविष्कारक नोबेल ने मूल पांच नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत की थी।

2025 में इन अर्थशास्त्रियों को मिला था सम्मान

पिछले साल जोएल मोकिर, फिलिप अघियोन और पीटर होविट को 'क्रिएटिव डिस्ट्रक्शन' पर शोध के लिए पुरस्कार मिला था। उन्होंने बताया था कि नई तकनीक, उत्पाद और उत्पादन विधियां पुरानी कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए आर्थिक विकास और लोगों के जीवनस्तर में सुधार कैसे लाती हैं।

ये भी पढ़े: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड, अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन; कई इलाकों में जलभराव