होम = Cover Story Global = कोलकाता के NRS अस्पताल में 30 वर्षीय नर्स की संदिग्ध मौत, टॉयलेट से बरामद हुआ शव

कोलकाता के NRS अस्पताल में 30 वर्षीय नर्स की संदिग्ध मौत, टॉयलेट से बरामद हुआ शव

Kolkata: कोलकाता के नीलरतन सरकार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NRS) में बुधवार रात 30 वर्षीय नर्स रूपाली बर्मन का शव अस्पताल के टॉयलेट से बरामद हुआ। काफी देर तक दरवाजा बंद रहने और बार-बार आवाज देने पर जवाब नहीं मिलने के बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

10:20 बजे टॉयलेट गई थीं

प्रारंभिक जांच के मुताबिक रूपाली की ड्यूटी रात 8 बजे से थी। गायनेकोलॉजी विभाग के HDU नर्सिंग स्टेशन पर रिपोर्ट करने के बाद उन्होंने एक मरीज की देखभाल की और फिर रात करीब 10:20 बजे HDU के टॉयलेट में गईं। बाहर लगे CCTV में घटनाक्रम कैद होने की बात सामने आई है, जिसकी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है। 10:27 बजे सहकर्मियों ने आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़ने पर रूपाली फर्श पर बेहोश मिलीं। उन्हें ट्रॉली पर रखकर इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर के देखने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की जांच

ज्वाइंट CP क्राइम कुणाल अग्रवाल ने बताया कि मामला रात करीब 10:30 बजे सामने आया। अब तक आत्महत्या की पुष्टि नहीं हुई है। कोलकाता पुलिस के DD होमिसाइड विभाग ने जांच संभाल ली है और फोरेंसिक टीम CCTV समेत अन्य सबूतों की जांच करेगी। स्वास्थ्य विभाग ने भी अलग जांच शुरू की है। गठित समिति को 7 दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

ये भी पढ़े: महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुद्वारे के बाहर पूर्व पंजाब डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला