Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी का असर क्रिकेट पर भी पड़ा है। सुरक्षा और आयोजन संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-1 के कुछ मैचों के वेन्यू बदल दिए हैं। अब ये मुकाबले पेशावर और एबटाबाद की जगह शेखूपुरा और लाहौर में खेले जाएंगे।
पाकिस्तान के PTI शासित खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी और गवर्नर रूल लागू किए जाने के बाद क्रिकेट मैचों के आयोजन स्थल बदलने का फैसला लिया गया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता वाली संघीय कैबिनेट ने इमरजेंसी लगाने की सिफारिश की थी, जिसे राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने मंजूरी दे दी। इसके बाद प्रांत में इमरजेंसी घोषित की गई। इस राजनीतिक घटनाक्रम का असर अब क्रिकेट के शेड्यूल और आयोजन पर भी दिखाई दे रहा है।
पाकिस्तान के फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में मुकाबले चार शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें पेशावर, एबटाबाद, इस्लामाबाद और रावलपिंडी शामिल हैं। फिलहाल इस्लामाबाद और रावलपिंडी में होने वाले मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेले जाएंगे। वहीं, टूर्नामेंट का छठा दौर सोमवार से शुरू होगा और पेशावर व एबटाबाद में होने वाले मुकाबलों को 14 अक्टूबर से दूसरे स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। बता दें कि प्रेसिडेंट कप फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट की शुरुआत 12 सितंबर को हुई थी। इस प्रतियोगिता के मुकाबले तय कार्यक्रम के अनुसार 24 अक्टूबर तक खेले जाने हैं।
ये भी पढ़ें: ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में इमरजेंसी पर आया गृह मंत्री का आया रिएक्शन, कहा- सभी रास्ते बंद हुए तो संविधान को प्राथमिकता दी
Betel Leaf Home Remedies: भारत में पान के शौकीनों की कमी नहीं है। बनारसी पान…
Bengaluru SIR Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और अन्य…
Astrology Remedies: जीवन में कभी काम अटक जाते हैं, कभी कारोबार में ग्राहक नहीं मिलते…
Mamata Banerjee Attack Attempt: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता…
Hajipur Boat Accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा…
Shriya Saran AI Deepfake: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल फिल्मी सितारों के लिए परेशानी…