Pakistan Train Accident: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार की सुबह रेल हादसा हो गया। कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा मुल्तान जिले में शेर शाह स्टेशन के पास हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे बचाव दल ने यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
दुर्घटना के बाद प्रभावित रेलखंड पर यातायात निलंबित कर दिया गया है। फंसे हुए यात्रियों को पेशावर पहुंचाने के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन भेजी गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
पाकिस्तान में ट्रेन के पटरी से उतरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पिछले एक साल में ऐसे कई हादसों के बाद रेल पटरियों और ट्रेनों के रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में 1 अक्टूबर को शालीमार एक्सप्रेस और पाकिस्तान एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थीं। हालांकि, दोनों ट्रेनें बड़े हादसे का शिकार होने से बच गईं। इससे पहले गुजरा खान के पास जाफर एक्सप्रेस के साथ भी पटरी से उतरने की एक मामूली घटना हुई थी।
ये भी पढ़ें: ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में इमरजेंसी पर आया गृह मंत्री का आया रिएक्शन, कहा- सभी रास्ते बंद हुए तो संविधान को प्राथमिकता दी
Betel Leaf Home Remedies: भारत में पान के शौकीनों की कमी नहीं है। बनारसी पान…
Bengaluru SIR Protest: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस और अन्य…
Astrology Remedies: जीवन में कभी काम अटक जाते हैं, कभी कारोबार में ग्राहक नहीं मिलते…
Mamata Banerjee Attack Attempt: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता…
Hajipur Boat Accident: बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा…
Shriya Saran AI Deepfake: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का गलत इस्तेमाल फिल्मी सितारों के लिए परेशानी…
View Comments