PM Narendra Modi Ka Sambodhan Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में महिला आरक्षण बिल के पारित न हो पाने पर देश की करोड़ों महिलाओं से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगी। भावुक और कड़े शब्दों में उन्होंने कहा कि वे बेटियों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे थे, लेकिन स्वार्थ की राजनीति ने इसमें बाधा डाली। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस, एसपी, टीएमसी और डीएमके पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों ने सदन के भीतर महिला अधिकारों की ‘भ्रूण हत्या’ की है। उन्होंने यह भी कहा कि जब नारी हित का प्रस्ताव गिरा, उस वक्त विपक्ष का मेजें थपथपाना देश की हर महिला के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाला था।
Narendra Modi ने कहा कि वे देश की माताओं, बहनों और बेटियों से एक महत्वपूर्ण विषय पर संवाद करने आए हैं। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन न हो पाने पर खेद जताते हुए महिलाओं से क्षमा मांगी और आरोप लगाया कि स्वार्थी राजनीति के चलते यह संभव नहीं हो सका। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस, एसपी, टीएमसी और डीएमके पर महिला आरक्षण प्रस्ताव गिराने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे देश की महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि आज की नारी जागरूक है, सब देख रही है और समय आने पर ऐसे फैसलों का जवाब जरूर देगी।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हर बड़े सुधार का विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तीन तलाक के खिलाफ कानून, आर्टिकल 370 हटाने और अब महिला आरक्षण बिल का भी विरोध किया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ जैसे प्रस्तावों के खिलाफ खड़ी रहती है और सुधारों का नाम सुनते ही विरोध करने लगती है, जिससे देश को मजबूत बनने में बाधा आती है।
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…
Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…