Breaking

कल वाराणसी के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, नमो घाट पर वायुसेना के एयर शो में होंगे शामिल

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 25 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के करीब चार घंटे के दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर नमो घाट में आयोजित एरियल डिस्प्ले के अंतिम दिन शामिल होंगे। इससे पहले मिर्जामुराद में अरविंद मिल का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा ने व्यापक तैयारियां की हैं।

सुबह 10 बजे वाराणसी पहुंचेंगे पीएम मोदी

भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया के मुताबिक, प्रधानमंत्री सुबह 10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा मिर्जामुराद जाकर अरविंद मिल का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12 बजे वह हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से नमो घाट जाएंगे। यहां गंगा नदी के ऊपर भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो देखेंगे।

ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से होगा स्वागत

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पुलिस लाइन से नमो घाट तक कई केंद्र बनाए गए हैं। भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर उनका अभिनंदन करेंगे।

स्वागत के दौरान ढोल-नगाड़े, डमरू वादन, शंखनाद, सांस्कृतिक नृत्य और 'जयश्रीराम' तथा 'हर-हर महादेव' के उद्घोष होंगे। भाजपा ने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

इन स्थानों पर बनाए गए स्वागत केंद्र

पुलिस लाइन मुख्य द्वार, पुलिस लाइन चौराहा, खजूरी-मकबूल आलम रोड स्थित यस बैंक, हुकुलगंज तिरमुहानी, चौकाघाट लकड़ी मंडी, सिटी स्टेशन, गोलगड्डा चौराहा रेलवे अंडरपास, भदऊं चुंगी, रेलवे पुल से पहले, नमो घाट की ढलान और नमो घाट मोड़ स्थित CNG स्टेशन के सामने स्वागत केंद्र बनाए गए हैं। नमो घाट पर भी विशेष व्यवस्थाएं होंगी। पारंपरिक वाद्ययंत्रों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से काशी की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित की जाएगी।

दोपहर 2 बजे के बाद दिल्ली लौटेंगे

अशोक चौरसिया के अनुसार, एयर शो दोपहर दो बजे समाप्त होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से पुलिस लाइन और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फिर विमान से दिल्ली रवाना होंगे। भाजपा ने स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़े: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, कीरोन पोलार्ड बने नए हेड कोच, महेला जयवर्धने की लेंगे जगह


Tanisha Verma

View Comments

Recent Posts

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, निवेशकों के ₹20.79 लाख करोड़ डूबे, जानें गिरावट की 5 बड़ी वजहें

Indian Stock Market Crash October 2026: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, महंगे कच्चे तेल और…

48 minutes ago

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा फैसला, कीरोन पोलार्ड बने नए हेड कोच, महेला जयवर्धने की लेंगे जगह

Kieron Pollard Mumbai Indians Head Coach: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन से पहले…

2 hours ago

बिहार में ₹20 हजार के लिए 13 साल के बच्चे की हत्या का आरोप, इंसाफ की मांग को लेकर ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च

Bihar: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हत्या के बाद ग्रामीणों में…

2 hours ago

भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की अमेरिका में गिरफ्तारी, हरियाणा का रहने वाला है आरोपी

Gangster Himanshu Bhau Arrested in USA: हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में…

3 hours ago

31 साल बाद मां की ममता ने पहचाना खोया बेटा, पिंटू से बन चुका था अब्दुल जब्बार, आंख के ऊपर निशान ने मिलाया

Bihar: बिहार के कटिहार जिले से मां-बेटे के मिलन की एक भावुक कहानी सामने आई…

3 hours ago