Breaking

पंजाब सरकार ने CBI को सौंपा परविंदर सिंह झोटा का मर्डर केस, पीड़ित परिवार की मांग पर लिया फैसला

Parminder Singh Jhota murder case: पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि झोटा के परिवार की मांग पर केस की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी जाएगी। मान ने झोटा के पिता और परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ी है।

'झोटा हत्या की जांच CBI को सौंपेगी सरकार'

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि सरकार परविंदर सिंह झोटा के पिता और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। परिवार की मांग को स्वीकार करते हुए हत्या का मामला CBI को सौंपने का फैसला लिया गया है। मान ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई पर कहा कि सरकार की लड़ाई निर्णायक है। पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए जो भी सख्त कदम उठाने की जरूरत होगी, सरकार उससे पीछे नहीं हटेगी।

नशे के खिलाफ लड़ाई हर हाल में जीतेंगे: मनीष सिसोदिया

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपने के पंजाब सरकार के फैसले को बड़ा कदम बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि भगवंत मान सरकार पंजाब और उसके बच्चों के भविष्य को लेकर सख्त फैसले लेने से पीछे नहीं हटती। सिसोदिया ने नशे के खिलाफ जारी लड़ाई में जीत हासिल करने का संकल्प भी जताया।

ये भी पढ़ें: परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब रहा बंद, बाजारों में बंद का दिखा असर

Sunil Gupta

Recent Posts

देशभर में जला रावण का पुतला, दिल्ली में PM मोदी तो लुधियाना में अमित शाह हुए शामिल

Ravana Dahan: देशभर में दशहरे का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कई…

19 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स में भारत का जलवा, एक दिन में जीते 5 गोल्ड, 35 पहुंची पदकों की संख्या

Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है।…

57 minutes ago

बाराबंकी में नाग के जहरीले दांत तोड़ने का करतब पड़ा भारी, सांप के डसने से पिता-पुत्र की मौत

Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जहरीले नाग के साथ करतब दिखाना पिता-पुत्र के लिए…

1 hour ago

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बेटी का नाम रखा ‘देवी’

Deepika Padukone Ranveer Singh Second Daughter Devi: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह…

2 hours ago

भारत में मार्को रुबियो से चीन पर सवाल, परमाणु हथियारों की रेस पर कही ये बड़ी बात

Marco Rubio: भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने परमाणु हथियारों पर…

2 hours ago

टाइगर श्रॉफ नहीं थे शूटर्स का पहला निशाना, दूसरे बॉलीवुड स्टार पर हमले में नाकाम होने के बाद बदला टारगेट

Tiger Shroff Firing Case Update: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में…

2 hours ago