Saturday, Oct 24

होम = Breaking = सिक्किम की लॉटरी ने पंजाब की महिला को बनाया करोड़पति, खाते में अब आएंगे ₹1 करोड़

सिक्किम की लॉटरी ने पंजाब की महिला को बनाया करोड़पति, खाते में अब आएंगे ₹1 करोड़

Punjab Woman Wins Lottery: पंजाब के कोटकपुरा की बिमला देवी की किस्मत महज 7 रुपये के एक लॉटरी टिकट ने बदल दी। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के लिए यह टिकट खुशियों की बड़ी सौगात लेकर आया। बिमला बाजार से कपड़े खरीदने निकली थीं, तभी रेलवे स्टेशन के पास ‘स्टार लॉटरी स्टॉल’ से उन्होंने टिकट खरीदा। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि यही टिकट उन्हें सिक्किम सरकार की लॉटरी में एक करोड़ रुपये का इनाम दिला देगा।

एक कॉल ने बदल दी जिंदगी

लॉटरी टिकट खरीदने के अगले ही दिन स्टॉल संचालक नरेश मोंगा ने बिमला देवी को फोन कर एक करोड़ रुपये जीतने की खुशखबरी दी। यह सुनकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद पूरा परिवार स्टॉल पर पहुंचा, जहां मिठाइयों के साथ उनका स्वागत किया गया। जीत की खुशी में परिवार ने भांगड़ा किया और करीबी लोगों ने बिमला को बधाई दी।

लॉटरी की रकम से कारोबार शुरू करना चाहती हैं बिमला

बिमला देवी के मुताबिक, मजदूर की कमाई से घर चलाना मुश्किल था। अब एक करोड़ रुपये की लॉटरी जीतने से उन्हें परिवार की आर्थिक परेशानियां दूर करने और बच्चों का भविष्य संवारने की उम्मीद है। परिवार ने अभी रकम के इस्तेमाल पर फैसला नहीं लिया है, लेकिन बिमला अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं। लॉटरी स्टॉल संचालक नरेश मोंगा ने बताया कि छह महीने में उनकी दुकान से कई लोग लाखों रुपये जीत चुके हैं, लेकिन पहली बार किसी ने एक करोड़ रुपये का इनाम जीता है।

ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट पर पंजाब CM भगवंत मान को 3 घंटा रोका और जुर्माना लगाने का दावा, AAP ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना