Rahul Gandhi 45 FIR: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच राहुल गांधी के एक बयान ने प्रदर्शन को और चर्चा में ला दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि उनके खिलाफ 45 FIR दर्ज हैं और वह इनसे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह संख्या 100 तक पहुंचती है तो भी वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने 100 FIR को अपने लिए 'मेडल' की तरह बताया।
जंतर-मंतर की ओर बढ़े INDIA सांसद
INDIA गठबंधन के सांसद जनपथ के पास सागर रत्ना रेस्टोरेंट से जंतर-मंतर की ओर निकल गए हैं। इससे पहले सभी सांसद यहीं जुटे थे। जंतर-मंतर यहां से करीब 100 मीटर दूर है। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। नई दिल्ली इलाके में फिलहाल धारा 163 लागू है। पुलिस पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि सांसदों को जंतर-मंतर, कनॉट प्लेस या विंडसर पैलेस की ओर बढ़ने से रोका जाएगा। ऐसे में अब जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे सांसदों पर पुलिस की कार्रवाई पर नजर है।
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष
विपक्ष का प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहा है। विपक्षी दल SIR की प्रक्रिया में गड़बड़ियों का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठे सवालों का जवाब मिलना चाहिए और ज्ञानेश कुमार को पद से इस्तीफा देना चाहिए। राहुल गांधी ने भी अपने खिलाफ दर्ज FIR को लेकर अपना रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि 45 FIR होने के बावजूद वह डरने वाले नहीं हैं। उनका कहना है कि अगर यह संख्या 100 तक भी पहुंचती है तो वह पीछे नहीं हटेंगे।
मंगलवार को भी पुलिस से हुआ था आमना-सामना
इससे पहले मंगलवार को विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर मार्च करने की कोशिश की थी। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया था। इस दौरान राहुल गांधी एक बैरिकेड पर चढ़ गए थे और हाथ में तिरंगा लेकर उसे लहराया था।
राहुल गांधी के हाथ में 'Gyanesh it's done bro' लिखा पोस्टर भी था। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। अब विपक्षी सांसद फिर जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे हैं। उनकी मुख्य मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा है।
ये भी पढ़ें: EC के खिलाफ प्रदर्शन में AAP-कांग्रेस आमने-सामने, सड़क पर दिखी सियासी खींचतान

