Saturday, Aug 22

होम = Breaking = पुणे में राहुल के कार्यक्रम से पहले ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प, पुलिस को किया गया तैनात

पुणे में राहुल के कार्यक्रम से पहले ABVP और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प, पुलिस को किया गया तैनात

Rahul Gandhi Program: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले पुणे के COEP हॉस्टल में ABVP और NSUI कार्यकर्ता भिड़ गए। हंगामे के बाद कैंपस में भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।

50-60 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक, ABVP की शिकायत पर NSUI और युवक कांग्रेस से जुड़े करीब 50 से 60 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में पुष्कर आबनावे, भूषण राणभरे, अक्षय जैन, सौरभ आमराले, सागर धाडवे और प्रथमेश आबनावे के नाम भी शामिल हैं।

नारेबाजी और सड़क जाम के बाद हिरासत

पुणे के DCP हसन गौहर ने बताया कि पुलिस को दो समूहों के बीच झड़प की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर कुछ लोग नारेबाजी करते और सड़क बाधित करते मिले, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

छात्रा के वीडियो बयान को लेकर हुआ विवाद

शिकायतकर्ता मल्हार पाटील ने पुलिस को बताया कि 21 अगस्त को उन्हें COEP हॉस्टल में एक छात्रा पर दबाव डालकर वीडियो स्टेटमेंट लिए जाने की जानकारी मिली थी। इसी मामले में बातचीत और पूछताछ के लिए वह ABVP के कुछ साथियों के साथ हॉस्टल पहुंचे थे।