Rajkot Maths Teacher Rape Case: गुजरात के राजकोट में एक सरकारी स्कूल के गणित शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को गणित में अच्छे अंक दिलाने का लालच दिया और फेल करने की धमकी देकर उसका शोषण किया। छात्रा की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक मोहित टांक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस शिकायत के मुताबिक, छात्रा पहले राजकोट के मदर टेरेसा स्कूल नंबर 88 में कक्षा 6 से 8 तक पढ़ती थी। फिलहाल वह कक्षा 9 की छात्रा है। 23 सितंबर 2026 को मां ने बेटी को घबराया और परेशान देखा, जिसके बाद उन्होंने उससे पूछताछ की। इस दौरान छात्रा ने रोते हुए अपने साथ हुई घटनाओं की जानकारी दी। छात्रा ने आरोप लगाया कि स्कूल में गणित के शिक्षक मोहित टांक उसे अच्छे अंक दिलाकर पास कराने का भरोसा देते थे। इसके बाद जब कक्षा में कोई नहीं होता था, तो वे उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। छात्रा के विरोध करने पर उसे गणित में फेल करने और पढ़ाई में आगे न बढ़ने देने की धमकी दी जाती थी। डर के कारण वह किसी को कुछ बता नहीं पाती थी।
शिकायत के अनुसार, 9 जनवरी 2026 को सुबह करीब 7:15 बजे छात्रा स्कूल पहुंची थी। उस समय शिक्षक ने उसे अपने साथ घर चलने को कहा। छात्रा ने मना किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसका बैग खींचा और धमकी दी कि किसी के पूछने पर वह कहे कि किताब भूल गई थी और शिक्षक उसे घर छोड़ने जा रहे थे। आरोप है कि इसके बाद शिक्षक छात्रा को अपनी कार में बैठाकर एक सुनसान फ्लैट पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर सुबह करीब 8:30 बजे उसे स्कूल से कुछ दूरी पर उतार दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इसके बाद भी शिक्षक ने छात्रा को परेशान करना जारी रखा।
पीड़िता के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 तक आरोपी शिक्षक अन्य छात्रों के माध्यम से उसे खाली कक्षा में बुलाता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। इस दौरान वह कथित तौर पर उसे फेल करने और खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी देता था।
छात्रा की मां की शिकायत पर राजकोट तालुका पुलिस ने आरोपी मोहित टांक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 2 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मोहित टांक वर्ष 2010 से सरकारी शिक्षक के रूप में कार्यरत है। वह इससे पहले जामनगर जिले के ध्रोल और जामजोधपुर के अलावा राजकोट के स्कूलों में भी सेवाएं दे चुका है। जिस स्कूल में कथित घटना हुई, वहां वह पिछले तीन वर्षों से कार्यरत था। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या आरोपी ने इसी तरह किसी अन्य छात्रा को भी धमकाकर उसका शोषण किया था।
ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Review: 23 जुलाई के रहस्य ने बढ़ाया सस्पेंस, अजय देवगन की फिल्म में दिखे कई चौंकाने वाले मोड़
Offbeat Destinations Near Delhi: वीकेंड पर घूमने की बात आती है, तो ज्यादातर लोग मसूरी,…
Drishyam 3 Review: अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर बनकर लौटे हैं, लेकिन इस…
LPU Campus Violence: पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 26 सितंबर को शुरू हुआ…
Captain Smit Machhar: 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई से तेल अवीव जा…
Araria Liquor Truck Accident: बिहार के अररिया में सड़क हादसे के बाद विदेशी शराब की…
Voter List Registration: SIR के दौरान मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों को एक और…