क्राइम

पान-मसाले को लेकर विवाद, चाकू से गोदकर युवक की हत्या; नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

Rajkot Youth Murder Case: गुजरात के राजकोट में पान की दुकान पर शुरू हुआ विवाद एक युवक की हत्या की वजह बन गया। 150 फीट रिंग रोड पर आस्था चौकड़ी के पास स्थित डीलक्स पान की दुकान के नजदीक 13 अक्टूबर को परेश चौहान पर धारदार हथियार से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल परेश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अनिल उर्फ कानो परमार, धर्मेश उर्फ राधे राठौड़ और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।

दोस्तों के साथ दुकान के पास बैठा था परेश

परेश चौहान के भाई की शिकायत के मुताबिक, 13 अक्टूबर को परेश अपने दोस्तों हार्दिक राठौड़, कुलदीप वाघेला, पंकज राठौड़, मीत वाघेला और अविनाश वाघेला के साथ डीलक्स पान की दुकान के पास बैठा था। इसी दौरान अनिल उर्फ कानो परमार अपने एक साथी के साथ दोपहिया वाहन से वहां पहुंचा। आरोप है कि कानो के साथ आए व्यक्ति ने किसी अज्ञात कारण से परेश से बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद कानो और उसके साथी ने परेश के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

चाकू लेकर लौटा आरोपी, परेश पर किए कई वार

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान अनिल उर्फ कानो पीछे की तरफ गया और कुछ देर बाद चाकू लेकर वापस आया। इसके बाद उसने परेश के शरीर पर कई वार किए। आरोप है कि धर्मेश उर्फ राधे राठौड़ ने परेश को पकड़ रखा था और कानो को चाकू मारने के लिए कहा। राधे और उसके साथ आए एक अन्य व्यक्ति पर भी परेश को घूंसे और थप्पड़ मारने का आरोप है। हमलावरों के डर से परेश के साथ मौजूद कुछ दोस्त मौके से भाग गए। इसी बीच अविनाश वाघेला ने 108 एम्बुलेंस को फोन कर मदद मांगी।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल परेश को गिरिराज अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल में इलाज के दौरान परेश की मौत हो गई। इससे पहले राजकोट शहर पुलिस कंट्रोल रूम को आस्था चौकड़ी के पास एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमले की सूचना मिली थी। इसके बाद तालुका पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता चला कि वारदात कैमरे में कैद हुई है। मृतक के पिता टाभजी चौहान ने तालुका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में अनिल उर्फ कानो, धर्मेश उर्फ राधे समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद जांच के दौरान आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की पड़ताल की गई।

नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

राजकोट शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनिल उर्फ कानो परमार, धर्मेश उर्फ राधे राठौड़ और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, डीलक्स पान की दुकान पर पान खाने को लेकर परेश और कानो के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद कानो ने विवाद के बारे में अपने नाबालिग दोस्त को बताया, जिसने आगे धर्मेश उर्फ राधे को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद राधे और अन्य लोग दुकान के पास पहुंचे, जहां परेश के साथ फिर विवाद हुआ। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस दौरान परेश ने लाठी से आरोपियों पर हमला किया था। इसके जवाब में आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है। मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: ‘भाजपाई हारेंगे भी और भागेंगे भी’, अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला

Lavanya Dayal

Recent Posts

ताजमहल में दिखे 180 किलो के जापानी पहलवान, सेल्फी लेने उमड़ी भीड़; ‘जॉन विक 4’ में कर चुके हैं काम

Yoshinori Tashiro Taj Mahal Visit: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में जापान के पूर्व…

28 minutes ago

‘आजादी के लिए नेहरू के अलावा भी कई सेनानी गए थे जेल’, राहुल गांधी पर CM योगी का निशाना

CM Yogi Adityanath Rahul Gandhi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज…

36 minutes ago

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Kartik Aaryan Sreeleela Film Release Date: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की आगामी रोमांटिक…

1 hour ago

एंटी ड्रग एक्टिविस्ट झोटा की हत्या के खिलाफ बंद था पंजाब, तभी ‘नशा’ बेचते पकड़ा गया युवक

Faridkot Drug Capsules Case: पंजाब में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के…

2 hours ago

विश्वजीत मोरे ने रचा इतिहास, U23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ग्रीको-रोमन का रजत जीतने वाले बने पहले भारतीय

Vishvajit More U23 World Wrestling Championships: भारतीय पहलवान विश्वजीत रामचंद्र मोरे ने अंडर-23 विश्व कुश्ती…

2 hours ago

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज; 2 घायल

Varanasi Firecracker Factory Blast: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार को एक जोरदार धमाके से…

2 hours ago