Thursday, Oct 22

होम = Breaking = ‘सच्चाई और अच्छाई की जीत होगी’ वाले बयान पर रणबीर कपूर की सफाई, मांगी माफी

‘सच्चाई और अच्छाई की जीत होगी’ वाले बयान पर रणबीर कपूर की सफाई, मांगी माफी

Ranbir Kapoor Apology: कोलकाता में दशहरा कार्यक्रम के दौरान दिए गए अपने बयान को लेकर बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने माफी मांगी है। दरअसल, कार्यक्रम में रणबीर ने सच्चाई और अच्छाई की जीत से जुड़ी बात कही थी, जिसके बाद उनके बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया। मामला बढ़ने पर अभिनेता ने अपने शब्दों को लेकर सफाई दी और माफी मांगी। अब उनके इस कदम को लेकर चर्चा हो रही है कि आखिर दशहरा कार्यक्रम में उन्होंने ऐसा क्या कहा था, जिस पर उन्हें बाद में माफी मांगनी पड़ी।

रणबीर कपूर ने बयान पर दी सफाई

रणबीर कपूर ने बुधवार शाम चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस विवाद पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि दशहरा कार्यक्रम में बोलते समय उनसे गलती हो गई थी। दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कहते सुनाई दिए, ‘आखिर में अंत सच्चाई-अच्छाई का ही होगा।’ उनके इस बयान के सामने आने के बाद चर्चा शुरू हो गई थी और अब अभिनेता ने इस पर अपनी बात स्पष्ट की है।

रणबीर कपूर ने मांगी माफी

रणबीर कपूर ने अपने बयान पर सफाई देते हुए गलती के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका मतलब था कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत अच्छाई और सच्चाई की ही होगी। अभिनेता ने अपनी बात रखते हुए कहा, “इससे मुझे ‘रॉकस्टार’ फिल्म में रहमान सर (एआर रहमान) के साथ किए गए काम की याद आती है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करें अल्फाज मेरे। इसलिए, मैं इसके लिए सच में माफी मांगता हूं।”

ये भी पढ़ें: सिंगर दलेर मेहंदी विवाद में कूदे एक्टर अनुपम खेर और रैपर बादशाह, जानें क्या है पूरा मामला