Ravindra Jadeja BCCI Selector: अजीत अगरकर का चयन समिति के अध्यक्ष पद से कार्यकाल खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने नए सदस्य के लिए आवेदन मांगे हैं। इसी बीच ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा ने बोर्ड की पोस्ट पर कमेंट कर आवेदन करने की प्रक्रिया पूछी, जिसके बाद उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
जडेजा ने पोस्ट में पूछा- आवेदन कैसे करें?
पूर्व पेसर अगरकर ने 18 सितंबर को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक से पहले बोर्ड को बता दिया था कि वह अपने अनुबंध का विस्तार नहीं चाहते हैं। इसके बाद चयनकर्ता पद के लिए बीसीसीआई ने आवेदन मांगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसी विज्ञापन पर रवींद्र जडेजा ने कमेंट करते हुए पूछा, “आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?” जडेजा के इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।
प्रज्ञान बने हैं चयन समिति के अंतरिम अध्यक्ष
पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा फिलहाल पुरुष टीम की चयन समिति के अंतरिम अध्यक्ष हैं। चयन समिति में शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और आरपी सिंह भी शामिल हैं। बीसीसीआई ने पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, इच्छुक उम्मीदवार 14 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद चयन प्रक्रिया के जरिए खाली पद को भरा जाएगा।
बोर्ड ने ये योग्यताएं मांगी हैं
बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक चयनकर्ता पद के उम्मीदवार के पास कम से कम सात टेस्ट, 30 प्रथम श्रेणी या 10 वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेलने का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा खिलाड़ी का कम से कम पांच साल पहले क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेना भी जरूरी है। इसी नियम के चलते रवींद्र जडेजा इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते, क्योंकि उन्होंने अभी तक क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है।
ये भी पढ़ें: बैडमिंटन रैकेट थामते ही जामनगर में छा गईं रवींद्र जडेजा की पत्नी, कोर्ट पर दिखा जलवा, हर शॉट पर गूंजा तालियों का शोर

