Tricolor Hoisted at Red Fort: शनिवार को 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और सलामी दी। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और NSA अजित डोभाल समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद हैं। खास बात यह है कि पहली बार लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। समारोह को लेकर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है।
लाल किले पर बजाई जा रही वंदे मातरम की धुन
लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान इस बार पहली बार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की धुन गूंज रही है। इस ऐतिहासिक मौके पर सामूहिक गायन के साथ समारोह में देशभक्ति और गौरव का माहौल देखने को मिल रहा है।

