Tuesday, Oct 20

होम = Breaking = अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई का बड़ा बयान, कहा- ईरान का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई का बड़ा बयान, कहा- ईरान का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे

Russia Iran War: ईरान और रूस की नजदीकी एक बार फिर चर्चा में है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने तेहरान में साफ कहा कि उनका देश ईरान का साथ कभी नहीं छोड़ेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची के साथ मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया गया यह बयान ऐसे समय आया है, जब दोनों देशों के रिश्तों और क्षेत्रीय हालात पर दुनिया की नजरें टिकी हैं।

'यहां के मुद्दों का समाधान सैन्य नहीं'

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा कि रूस और ईरान इस बात पर सहमत हैं कि मध्य पूर्व के मुद्दों को सैन्य कार्रवाई से हल नहीं किया जा सकता। उन्होंने अमेरिका-ईरान युद्ध और नौसैनिक नाकाबंदी को क्षेत्र में असुरक्षा की वजह बताया। अराग़ची के मुताबिक, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बातचीत में होर्मुज़ स्ट्रेट और फ़ारस की खाड़ी के मौजूदा हालात पर भी चर्चा हुई।

रूस-ईरान के बीच रणनीतिक सहयोग पर जोर

अब्बास अराग़ची ने कैस्पियन सागर में ईरानी और रूसी जहाजों के साथ बंदरगाह की सुविधाओं पर हुए हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई। वहीं, सर्गेई लावरोव ने कहा कि वह बातचीत में उठाए गए मुद्दों से सहमत हैं और दोनों देशों के बीच चर्चा काफी अच्छी रही। उन्होंने रूस और ईरान के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग पर भी जोर दिया।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस दोनों देशों के संयुक्त रणनीतिक समझौते के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस ईरान के साथ अपना सहयोग कभी नहीं छोड़ेगा।

ये भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का आया रिएक्शन, कहा- जेलेंस्की का देश बर्बाद हो चुका है, पुरुषों की कमी है; अब युद्ध खत्म हो