Thursday, Aug 27

होम = Cover Story Featured = नेपाल-तिब्बत फ्लैश फ्लड में ईशा ग्रुप के 80 लोग लापता, सद्गुरु हुए भावुक

नेपाल-तिब्बत फ्लैश फ्लड में ईशा ग्रुप के 80 लोग लापता, सद्गुरु हुए भावुक

Sadhguru Isha Group Missing: ईशा फाउंडेशन के संस्थापक जग्गी वासुदेव (सद्गुरु) ने चीन के तिब्बत स्थित सागा कैंप में बताया कि नेपाल-तिब्बत सीमा पर फ्लैश फ्लड के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे ईशा ग्रुप के 80 सदस्य लापता हैं। उनके मुताबिक, बाढ़ आने से कुछ मिनट पहले दल ग्यिरोंग के इमिग्रेशन भवन में था, जो बाद में पानी में बह गया। उन्होंने घटना को “भयावह और असाधारण” बताया।

9 मिनट पहले आया था आखिरी संदेश

सद्गुरु ने बताया कि उनका S3 ग्रुप यात्रा मार्ग पर इस दल से मिला था। दल के नेता ने सुबह 9:05 बजे संदेश भेजकर इमिग्रेशन पहुंचने की जानकारी दी, जबकि करीब 9:14 बजे बाढ़ आ गई। नेता 20 साल से अधिक समय से फाउंडेशन के पूर्णकालिक स्वयंसेवक हैं। उनका नेपाल फोन भी सक्रिय नहीं हुआ, जिससे आशंका है कि पूरा दल भवन में ही था। 80 लोगों में 34 पुरुष और 46 महिलाएं हैं। इनमें अमेरिका 22, कनाडा 12, ऑस्ट्रेलिया 11, ब्रिटेन 9, जर्मनी 4, फ्रांस-नेपाल 3-3 और कई अन्य देशों के नागरिक शामिल हैं। पास के होटलों में ठहरे 3 स्वयंसेवक और 1 डॉक्टर भी लापता हैं।

1,500 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका

सद्गुरु ने भारतीय रिपोर्टों के हवाले से नेपाल में 484 लोगों के लापता होने की बात कही और कुल संख्या 1,500 से अधिक होने की आशंका जताई। बाढ़ की वजह अभी स्पष्ट नहीं है; झील फटने और भूकंप की अपुष्ट बातें सामने आई हैं। घटनास्थल की सड़क और संचार व्यवस्था ठप है। फाउंडेशन भारतीय व चीनी दूतावासों से अनुमति मांग रहा है और अमेरिकी दूतावास भी मदद कर रहा है।

ये भी पढ़े: MOTN सर्वे में PM पद के लिए टॉप-3 में विजय, मोदी और राहुल गांधी के बाद तीसरे नंबर पर