Monday, Oct 19

होम = Breaking = सहारनपुर में तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई, मसूरी घूमने जा रहे 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

सहारनपुर में तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई, मसूरी घूमने जा रहे 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल

Saharanpur Thar Accident: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। नागल थाना क्षेत्र के बेलड़ा गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार पांचों युवक आगरा से मसूरी घूमने जा रहे थे।

हादसे में तीन युवकों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती

मृतकों की पहचान साहिल तिवारी, राहुल और सक्षम के रूप में हुई है। वहीं, सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक, थार कार काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके चलते चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन डिवाइडर से टकरा गया। कार में कुल पांच युवक सवार थे, जिनमें तीन की मौत हो गई और दो घायल हुए।

पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़े: दिल्ली की रामलीला में रावण संग जलेगा 30 फुट का ‘कॉकरोच’, विवाद पर आयोजकों ने दी स्वच्छता की दलील